Pandit Shivkumar Sharma Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा

देश के महानतम संगीतज्ञ संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा (Pandit Shivkumar Sharma funeral) पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर लगभग 3 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया।

पंचतत्व में विलीन हुए संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा

नई दिल्ली | Pandit Shivkumar Sharma Death: देश के महानतम संगीतज्ञ संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा (Pandit Shivkumar Sharma Funeral) पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर लगभग 3 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया। इससे पहले पंडित शिवकुमार शर्मा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा गया था। शास्त्रीय संगीत के महान ज्ञाता पंडित शिवकुमार शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से 84 साल की उम्र में निधन हो गया था। शिवकुमार शर्मा के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारे भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

संतूर को दुनिया में दिलाई थी पहचान

पंडित शिव कुमार शर्मा का जन्म 13 जनवरी 1938 को जम्मू में हुआ था। पंडित शिवकुमार शर्मा देश ऐसे संगीतज्ञ थे जिन्होंने संतूर को एक नये म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के रूप में दुनिया में पहचान दिलाई थी। उन्हें साल 1986 में प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 1991 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। साल 2001 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।

ये भी पढ़ें:- Wheat Price Hike: नहीं रूके गेहूं के बढ़ते दाम तो थाली से कम हो जाएगी रोटी! आम लोगों को काटना पड़ेगा पेट

बॉलीवुड़ फिल्मों में भी दिया संगीत
देश के जाने-माने शास्त्रीय संगीतज्ञ पंडित शिवकुमार ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी संगीत की धुन बिखेरी है। उन्होंने पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर कई फिल्मों जैसे सिलसिला, लम्हे और चांदनी में अपने संगीत की धुन बिखेरी। देश में इन दोनों की जोड़ी को शिव-हरी के रूप में देखा जाता था।

ये भी पढ़ें:-  हाईकोर्ट की बड़ी राहत: 5 जुलाई तक नहीं हो सकती भाजपा नेता ‘बग्गा’ की गिरफ्तारी

Must Read: नेपाल बॉर्डर से दो साथियों के साथ धरा गया शार्प शूटर मुंडी

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :