हैवान पिता की हैवानिय! : तीन बच्चों को आइसक्रीम में चूहे मारने का जहर मिलाकर खिलाया, मां के उड़े होश

एक बाप की हैवानियत भरी खबर ने सबके होश उड़ा दिए है। मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक बाप ने अपने एक-दो नहीं, बल्कि तीन बच्चों को चूहे मारने का जहर दे दिया है। 

तीन बच्चों को आइसक्रीम में चूहे मारने का जहर मिलाकर खिलाया, मां के उड़े होश

मुंबई | मुंबई से एक बाप की हैवानियत भरी खबर ने सबके होश उड़ा दिए है। मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक बाप ने अपने एक-दो नहीं, बल्कि तीन बच्चों को चूहे मारने का जहर दे दिया है। 

आइसक्रीम में मिलाया चूहे मारने का जहर
पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता ने पत्नी से झगड़े के बाद अपने तीनों बच्चों को आइसक्रीम में चूहे मारने का जहर मिलाकर खिला दिया। जिसके बाद तीनों बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है, जबकि 2 का इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में 91.50 रुपए सस्ता : LPG सिलेंडर में 100 रुपये की भारी कटौती, जानें अब कितनी हो गई कीमत

लंबे समय से चल रहा था पत्नी से विवाद
जानकारी में सामने आया है कि, आरोपी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने बच्चों की मां नाजिया की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 307 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिन दो बच्चों का इलाज चल रहा है उनके नाम अलीना 7 साल और अरमान 2 साल बताए गए हैं। आरोपी पिता घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:- दिल दहला देने वाली वारदात: दिल्ली में एक तरफा प्यार में 11वीं की छात्रा को आशिक ने मारी गोली

Must Read: चेकिंग के नाम पर रोका और आंख में लाल मिर्च डाल, 2 करोड़ के गहने लेकर चंपत

पढें क्राइम खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :