भारत: सोनाली फोगाट के शरीर पर नुकीली चीज से चोट के निशान, हत्या का मामला दर्ज
पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने आईएएनएस को बताया कि शरीर पर कई निशान हैं। दलवी ने कहा, हमने उसके निजी सहायक सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर वासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने आईएएनएस को बताया कि शरीर पर कई निशान हैं। दलवी ने कहा, हमने उसके निजी सहायक सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर वासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गुरुवार को पोस्टमार्टम किया गया।
सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका की शिकायत के बाद गुरुवार को मामला दर्ज किया गया है।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को कहा कि डीजीपी को इस मामले में फैसला लेने की पूरी आजादी दी गई है।
मामला दर्ज होने के बाद उन्होंने कहा, पुलिस विभाग को सही निर्णय लेने की पूरी आजादी है।
सावंत ने बुधवार को कहा था कि गोवा पुलिस हरियाणा भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत की गहन जांच कर रही है। हालांकि, प्रारंभिक जांच के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट है।
गोवा पुलिस के मुताबिक सोनाली फोगट को सोमवार रात बेचैनी महसूस हुई और बाद में सुबह (मंगलवार को) उन्हें सुबह करीब 8 बजे अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
वह 22 अगस्त को गोवा आई थी और अंजुना के एक होटल में ठहरी थी।
--आईएएनएस
एचके/एएनएम
Must Read: भारतीय सेना का साहस भरा वीडियो, पहाड़ों पर खींचकर ले जा रहे बचाव उपकरण
पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन