भारत: यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों का सफर हुआ महंगा, 1 सितंबर से नई दरें होंगी लागू
यमुना अथॉरिटी के सीईओ रणवीर सिंह के मुताबिक टोल टैक्स वृद्धि में टू व्हीलर थ्री व्हीलर और रजिस्टर ट्रैक्टर को बाहर रखा गया है। इनके दामों में किसी भी तरीके की कोई वृद्धि नहीं की गई है। वहीं कार, जीप वा वैन की दरों में 2.50 रुपए प्रति किलोमीटर बढ़ाकर 2.65 रुपए प्रति किलोमीटर की गई है। जबकि हल्के व्यवसायिक वाहन हल्के माल या मिनी बस की दर 3.90 रुपए प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 4.15 रुपए प्रति किलोमीटर, बस या ट्रक की दर 7.90 रुपए प्रति किलो मीटर से बढ़ाकर 8.45 रुपए प्रति किलोमीटर की गई है।
अथॉरिटी के मुताबिक टोल दरों को बढ़ाने का प्रस्ताव ज्यादा पैसों का था। जैसे कि कार वा हल्के वाहनों का प्रस्ताव 45 पैसे बढ़ाने का था लेकिन 15 पैसे ही बढ़ाए गए हैं।
पीकेटी/एएनएम
Must Read: Jammu Kashmir: उधमपुर में सड़क हादसा, बस फिसलकर खाई में गिरी, 8 स्कूली बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती
पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन