OMG! : बिजली हुई गुल तो अंधेरे में दुल्हनें भी गई बदल और फिर...
अंधेरे में हुई इस शादी का पता दुल्हनों के ससुराल पहले के बाद चला तो दूल्हे और ससुरालवालों के होश उड़ गए। ये चौंकाने वाली घटना मध्य प्रदेश से सामने आई है।

उज्जैन | देशभर में चल रहे बिजली संकट का असर एक शादी में ऐसा दिखा कि, वहां अंधेरे के चलते दुल्हनें ही बदल गई और किसी की शादी किसी ओर से हो गई। अंधेरे में हुई इस शादी का पता दुल्हनों के ससुराल पहले के बाद चला तो दूल्हे और ससुरालवालों के होश उड़ गए। ये चौंकाने वाली घटना मध्य प्रदेश से सामने आई है।
ये भी पढ़ें:- Bomb Threat: चारधाम यात्रा के बीच उत्तराखंड के 6 रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्टेशनों को उड़ाने की धमकी
अंधेरे के कारण दूल्हों पर गिरी बिजली
देश में बिजली संकट के चलते प्रत्येक राज्य में बिजली कटौती की जा रही है। ऐसे में एमपी के उज्जैन जिले में दो दूल्हों पर उस समय बिजली गिर पड़ी जब उन्हें अपनी मनपसंद दुल्हनें नहीं मिली। दरअसल, उज्जैन के इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दंगवाड़ा में भील समाज में दो भाईयों की शादी एक साथ हुई। लेकिन शादी के दौरान अंधेरा होने के कारण उनकी दुल्हनें ही बदल गई। जिसके कारण दोनों परिवारों में विवाद हो गया।
ये भी पढ़ें:- कोरोना से हड़कंप: ओडिशा में 64 स्कूली छात्र पाए गए कोरोना संक्रमित
दुल्हनों की एक जैसी ड्रेस के चलते हो गई अदला-बदली
जानकारी के अनुसार, शादी में बिजली गुल थी और दुल्हनों की एक जैसी ड्रेस और मुंह ढका होने के कारण परिजन ठीक से पहचान नहीं पाए और दोनों दूल्हों के साथ दुल्हनों की अदला-बदली हो गई। जब बारात विदा होकर वापस अपने घर पहुंची तब इस पर से पर्दा उठा।
फिर से कराने पड़े फेरे
ससुराल में जब दुल्हन का मुंह देखा गया तो सभी लोग अचंभित रह गए। जिसके बाद दूल्हे के परिजनों का दुल्हन के परिवार से विवाद हो गया। जिसका रविवार को अंत हुआ और फिर से दूल्हा दुल्हन के फेरे कराए गए।
ये भी पढ़ें:- कोरोना अपडेट! : देश में आज सामने आए कोरोना के 3,207 नए केस, 29 लोगों की मौत, जानें अबतक का हाल
Must Read: तेलंगाना : शराब घोटाले में टीआरएस नेता की भूमिका को लेकर प्रदर्शन करते भाजपा नेता गिरफ्तार
पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.