Bihar Road Accident: होटल में खाना खा रहे 5 लोगों पर अचानक आया काल, दर्दनाक हादसे में मौत, 12 घायल

Road Accident : बिहार के वैशाली जिले में होटल में खाना खा रहे 5 लोगों के लिए उनका ये भोजन आखिरी बन कर रह गया। अचानक उनका काल आया और दर्दनाक हादसे में उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हाईवे किनारे स्थित एक होटल में खाना खा रहे लोगों को एक अनियंत्रित वाहन ने बुरी तरह से कुचल दिया।

होटल में खाना खा रहे 5 लोगों पर अचानक आया काल, दर्दनाक हादसे में मौत, 12 घायल

वैशाली | Road Accident : बिहार के वैशाली जिले में होटल में खाना खा रहे 5 लोगों के लिए उनका ये भोजन आखिरी बन कर रह गया। अचानक उनका काल आया और दर्दनाक हादसे में उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हाईवे किनारे स्थित एक होटल में खाना खा रहे लोगों को एक अनियंत्रित वाहन ने बुरी तरह से कुचल दिया। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 12 के करीब लोग घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने वाहन के ड्राइवर को पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई कर दी।

हादसे के बाद मच गई अफरा-तफरी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा वैशाली जिले में पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा चौक पर हुआ। महुआ से पातेपुर होते हुए ताजपुर जाने वाली स्टेट हाईवे के किनारे स्थित एक होटल में एक अनियंत्रित हाईवा वाहन ने लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

ये भी पढ़ें:- जालोर में फूटा आक्रोश: 12 सूत्री लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों का धरना प्रदर्शन, कहा- नहीं दिया ध्यान तो आंदोलनों की आएगी आंधी

पहले ई-रिक्शा और ऑटो को टक्कर मारी, फिर...
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि, शाम के समय बड़ी संख्या में लोग होटल में खाना खा रहे थे। तभी अनियंत्रिक वाहन ने दो ई-रिक्शा और ऑटो को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बने होटल में खना खा रहे करीब 16 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। चीख-पुकार के बीच लोगों ने तुरंत घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें:- राजस्थान: प्रेमिका से मिलने भाई के नाते ससुराल आता प्रेमी और फिर... दुल्हन हम ले जाएंगे

पुलिस को झेलना पड़ा स्थानीय लोगों का विरोध-
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन कर रही है। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया लगा। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत करवाया। हालांकि, पुलिस ने अभी मरने वालों की संख्या के बारे में पुष्टि नहीं की है।

Must Read: आपदा में जिंदा दफन हुए लोगों की तलाश में एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी, अभी तक मिले 11 शव

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :