Amartya Sen found Covid Positive: नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन कोरोना संक्रमित, शांतिनिकेतन में चल रहा इलाज

भारत में एक बार फिर से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण जाने-माने अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 89 साल के अमर्त्य सेन के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों की एक टीम लगातार उन पर नजर बनाए हुए है।

नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन कोरोना संक्रमित, शांतिनिकेतन में चल रहा इलाज
amartya sen

कोलकाता | भारत में एक बार फिर से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण जाने-माने अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 89 साल के अमर्त्य सेन के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों की एक टीम लगातार उन पर नजर बनाए हुए है। हालांकि, उनकी हालत ठीक है।

घर पर सेल्फ आइसोलेशन में
डॉक्टरों की सलाह पर सेन शांतिनिकेतन स्थित अपने घर पर सेल्फ आइसोलेशन में हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी में सामने आया है कि, अमर्त्य सेन 1 जुलाई को शांतिनिकेतन स्थित अपने घर आए थे। जिसके बाद में उनके स्वास्थ्य में तकलीफ होने पर डॉक्टरों से सलाह ली गई तो जांच में सेन कोरोना से संक्रमित पाया गया। 

ये भी पढ़ें:- बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे पीएम मोदी, झारखंड को मिलेगी कई सौगात

10 जुलाई को जाना था लंदन, रद्द किया कार्यक्रम
अमर्त्य सेन के एक करीबी ने जानकारी देते हुए बताया कि, कोरोना संबंधी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए सेन ज्यादा लोगों से नहीं मिल रहे थे। वह 10 जुलाई को लंदन भी जा रहे थे, लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने से कार्यक्रम का रद्द करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें:- अमरनाथ में आसमानी आफत के बीच ‘देवदूत’ बनी ‘भारतीय सेना’, देखे तस्वीरें

आपको बता दें कि, हाल ही में अमर्त्य सेन साल्ट लेक में ‘अमर्त्य अनुसंधान केंद्र’ के उद्घाटन में भाग लेने कोलकाता आए थे। जहां उन्होंने देश के लोगों से एकजुट रहने की अपील भी की थी।

Must Read: सिकंदराबाद में भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचे अमित शाह

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :