CWG 2022: भारत को एक और गोल्ड, महिलाओं ने लॉन बॉल्स में मारी बाजी, जीता ऐतिहासक स्वर्ण पदक
Commonwealth Games 2022: भारत ने इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में नया इतिहास रच दिया है। भारत ने लॉन बॉल्स में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता है। लॉन बाउल्स के विमेन्स फोर मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर ये स्वर्णिम पल अपने नाम किया है

नई दिल्ली | Commonwealth Games 2022: भारत ने इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में नया इतिहास रच दिया है। भारत ने लॉन बॉल्स में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता है। लॉन बाउल्स के विमेन्स फोर मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर ये स्वर्णिम पल अपने नाम किया है और बता दिया कि भारतीय महिलाएं भी किसी भी खेल में पीछे नहीं हैं। भारत की इस जीत पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सभी महिला खिलाड़ियों को बधाई दी है।
ये भी पढ़ें:- Rajasthan Board Supplementary Exam : राजस्थान बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 4 अगस्त शुरू से, ऐसा रहेगा टाइमटेबल
भारतीय टीम पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला फोर्स प्रारूप के फाइनल पहुंची थी। एक समय भारतीय टीम 8-2 से आगे थी लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने जोरदार खेल दिखाते हुए 8-8 से बराबरी कर ली। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने संयम बरकरार रखते हुए आखिरी तीन दौर जीत ही लिए। आखिरी राउंड से ठीक पहले भारत ने 5 अंकों की बढ़त बनाई और अंत में कुल 7 अंकों की बढ़त के साथ मैच जीत लिया। मैच में भारत के लिए रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे, पिंकी और नयनमोनी ने अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें:- अलर्ट! : भारत में एक ही दिन में मिले दो ‘मंकीपॉक्स’ पॉजिटिव, यहां बढ़ी दहशत
CWG 2022: Indian Lawn Bowls team creates history, strikes Gold against South Africa in final
— ANI Digital (@ani_digital) August 2, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/ltol9HU0ed#CWC2022 #LawnBowls #IndianTeam #IndiaWinsGold pic.twitter.com/ILrFyQ4tWC
भारत को अब तक मिले 10 पदक
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अब तक 10 पदक अपने नाम कर लिए हैं। जिनमें चार गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल है।
Must Read: आईसीसी ने भारत-पाकिस्तान पुरुष टी20 विश्व कप मुकाबले के लिए टिकट जारी किए
पढें खेल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.