शादी से पहले पत्थर बाजी: राजस्थान के चूरू में शादी से पहले दूल्हे वालों ने दुल्हन के घर कर दी पत्थर बाजी, धरी रह गई शादी
चूरू शहर की उस्मानाबाद कॉलोनी में दूल्हा पक्ष के लोगों के वधु पक्ष के घर पर गुरुवार को अचानक पत्थरबाजी करने की घटना ने इलाके में माहौल को गरमा दिया।
चूरू | राजस्थान के चूरू जिले में शादी के दौरान पत्थरबाजी का एक अनोख मामला सामने आया है। जिसमें नाराज दूल्हे के घरवालों ने दुल्हन के कर पत्थरबाजी कर दी और शादी समारोह धरा का धरा रह गया।
पुलिस के अनुसार, चूरू शहर की उस्मानाबाद कॉलोनी में दूल्हा पक्ष के लोगों के वधु पक्ष के घर पर गुरुवार को अचानक पत्थरबाजी करने की घटना ने इलाके में माहौल को गरमा दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जाप्ते के साथ लोगों से समझाईश की और मामला शांत करवाया।
शाम को आने वाली थी बारात
जानकारी के अनुसार, उस्मानाबाद कॉलोनी के रहने वाले अब्दुल जफ्फार की दो बेटियों की शादी हो रही थी। जिसमें एक लड़की का निकाह चूरू व दूसरी का बिसाऊ में तय है। घर में खुशी का माहौल था और तैयारियां चल रही थी। गुरुवार शाम को दोनों बेटियों की बारात आने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही मामला बिगड़ गया।
बताया जा रहा है कि, निकाह होने वाली लड़कियों का भाई अहमद अपने दोस्त एजाज के साथ खाने-पीने की व्यवस्था देखने गया था। आरोप है कि इस दौरान बिसाऊ से बारात लेकर आने वाले लड़के के माता-पिता ने उन्हें वहां से भगा दिया। जैसे ही वे घर पहुंचे वहां मौजूद करीब 50-60 व्यक्ति जिसमें महिलाएं भी शामिल थी, ने पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। उन्होंने घर में घुसकर कमरे की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। अचानक हुई इस पत्थरबाजी से माहौल बिगड़ गया। जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत करवाया।
ये भी पढ़ें:- अब बनास में आएगा उफान : बीसलपुर बांध को लेकर बड़ा अपडेट, आखिर छलक गया बांध, खोले गए गेट
Must Read: जयपुर-कोटा में आयकर विभाग की कार्रवाई, 150 करोड़ की अघोषित आय का खुलासा
पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.