Sirohi भाजपा का ​विरोध प्रदर्शन: जयपुर में रीट परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग पर प्रदर्शन कर रही भाजपा पर लाठीचार्ज का विरोध सिरोही में

भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को न्याय दिलाने CBI जांच की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिंसा करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को गिरफ्तार करना राजस्थान सरकार की तानाशाही और CBI से घबराहट को दिखाता है।

जयपुर में रीट परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग पर प्रदर्शन कर रही भाजपा पर लाठीचार्ज का विरोध सिरोही में


सिरोही।
राजस्थान में रीट परीक्षा 2021 में हुई धांधली के खिलाफ जयपुर में भाजपा के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज के​ विरोध स्वरूप सिरोही भाजपा की ओर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। 
भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को न्याय दिलाने CBI जांच की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिंसा करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को गिरफ्तार करना राजस्थान सरकार की तानाशाही और CBI से घबराहट को दिखाता है।
उन्होंने कहा कि रीट परीक्षा में एक ही अभ्यर्थी द्वारा आधा दर्जन से ज्यादा आवेदन करने के बाद सभी आवेदन पर प्रवेश पत्र जारी किया गया। सभी का परीक्षा केंद्र भी जयपुर में 1 ही लॉ कॉलेज में दिया गया। 
इसकी जांच की मांग भी लगातार बेरोजगारों द्वारा उठाई जा रही है। कार्रवाई के नाम पर राज्य सरकार मौन साधे हुए हैं। गहलोत सरकार बेरोजगार युवाओं के गुनहगारों को बचाने में जुटी है।
पुरोहित ने पिछले दिनों गरीबों के घर एवं धार्मिक स्थलों को जो तोड़ा जा रहा है उसके भेदभाव को लेकर प्रशासन एवं निर्दलीय विधायक पर निशाना साधा।
रेवदर विधायक जगसीराम कोली ने कहा कि रीट में हुई धांधली के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया  एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज एवं गिरफ़्तारी बेहद निंदनीय है। 
आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने कहा कि गहलोत सरकार की बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करना यह उनकी गंदी मानसिकता को दरसाता है।


रीट पेपर लीक प्रकरण का मामला लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ जुड़ा है। अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, प्रशासन के दमनात्मक आचरण से भाजपा डरने वाली नहीं है।
जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल ने विरोध प्रदर्शन का संचालन करते हुए कहा कि युवाओं के साथ छलावा करने वाली सरकार रीट के नाम पर धोखाधड़ी कर एक अधिकारी को निलंबित कर अपने चाहते को नोकरी दिलाने का कु प्रयास कर रही है। उनके मंसूबे सफल नही होंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित,पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी,जिला महामंत्री जय सिंह राव,जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह मांडानी,नारायण देवासी,प्रधान हसमुख कुमार,मण्ड़ल अध्यक्ष रोहित रावल,हिदाराम माली,ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री दुर्गाराम गरासिया, जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली, किरण राजपुरोहित, जिला मंत्री प्रकाश मेघवाल, मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल माली, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह निम्बोडा,  दीपेंद्र सिंह पितापूरा, किसान मोर्चा जिला मंत्री जयदीप सिंह पितापूरा,भंवर मेघवाल,अंशु वशिष्ठ,शाबिर कुरैसी,सहित जिला पदाधिकारी,मोर्चा पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Must Read: Food Minister Pratap Singh Khachariyawas ने जरूरतमंद को सही मात्रा और सही समय पर राशन देने के दिए निर्देश

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :