दिल दहला देने वाली वारदात: दिल्ली में एक तरफा प्यार में 11वीं की छात्रा को आशिक ने मारी गोली

लड़की अपनी मां और छोटे भाई के साथ कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल से वापस लौट रही थी। इसी दौरान मुख्य आरोपी के दो दोस्तों ने पीछे से लड़की के कंधे के नीचे गोली मार दी।

दिल्ली में एक तरफा प्यार में 11वीं की छात्रा को आशिक ने मारी गोली

नई दिल्ली  । लगता है देश में अब लड़कियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। दुमका के बाद अब दिल्ली से दिल दहला देने वाली खूनी वारदात सामने आई है। दिल्ली के संगम विहार में बीते 25 अगस्त को 11वीं क्लास में पढ़ने वाली 16 साल की एक नाबालिग छात्रा को दो लड़कों ने बीच सड़क पर गोली मार दी। इनमें से एक आरोपी पिछले कई दिनों से लड़की के पीछे पड़ा हुआ था।

मां और भाई के साथ स्कूल से लौट रही थी घर
जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार को लड़की अपनी मां और छोटे भाई के साथ कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल से वापस लौट रही थी। इसी दौरान मुख्य आरोपी के दो दोस्तों ने पीछे से लड़की के कंधे के नीचे गोली मार दी। जिसके बाद खून से लथपथ लड़की को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में त्रिलोकपुरी से एक तरफा प्रेम के मुख्य आरोपी अमानत अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, अमानत अली के कहने पर ही उसके दोस्तों ने लड़की को गोली मारी थी। हालांकि, अब लड़की को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें:- Corona Fear: देश में फिर उछला कोरोना का पारा! 24 घंटे में 37 लोगों की मौत, सामने आए 7,946 नए केस

घर से 100 मीटर की दूरी पर रहता है आरोपी
पीड़ित छात्रा के पिता का आरोप है कि एक लड़का जो कि, उनके घर से 100 मीटर की दूरी पर रहता है, कई दिनों से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था। उसने सोशल मीडिया पर एक हिंदू लड़के के नाम से आईडी बनाई और उनकी बेटी से दोस्ती कर ली। हालांकि, जब उनकी लड़की को आरोपी का असली नाम पता चला तो उसने उससे दोस्ती तोड़ दी थी,  लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने लड़की का पीछा नहीं छोड़ा। पिता का आरोप है कि लगभग एक महीना पहले भी आरोपी और उसके दोस्तों ने पत्थर मार कर उनके घर की खिड़की का शीशा तोड़ दिया था। जिसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। 

पटना में भी इसी तरह की वारदात, सड़क पर मारी गोली
बिहार की राजधानी पटना में भी पिछले दिनों इसी तरह की वारदात सामने आई थी जिसमें पटना के बेउर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी मोहल्ला में एक सब्जी विक्रेता की बेटी को एक युवक ने बाजार में गोली मार दी। गले में गोली लगने से युवती घायल हो गई। जिसके बाद युवती का एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें:- राजू श्रीवास्तव को लेकर बड़ी खबर, फिर से वेंटिलेटर पर शिफ्ट

Must Read: महिला को खेत में ले जाकर गैंगरेप, चार गिरफ्तार

पढें क्राइम खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :