अलीगढ़ में हादसा: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, 2 स्कूली बच्चों की मौत, चार घायल

निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, 2 स्कूली बच्चों की मौत, चार घायल

अलीगढ़ | उत्तर प्रदेश में आज बारिश का कहर देखने को मिला। राज्य के अलीगढ़ में बारिश के कारण आज शनिवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 2 स्कूली बच्चों की मौत हो गई जबकि 4 बच्चे घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, ये घटना अलीगढ़ में दादों थानान्तर्गत आने वाले हुसैनपुर शहजादपुर इलाके में हुई। शनिवार को दोपहर ढाई बजे के करीब हूसैनपुर शहजादपुर के रास्ते से 6 स्कूली बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे, उसी दौरान रास्ते में निर्माणाधीन मकान की एक दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में स्कूली बच्चे आ गए और दीवार के मलबे के नीचे दब गए। हादसे का पता लगते ही स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे के बाद से छात्रों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। बच्चों को खोने वाले परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:-  Cabinet Reshuffle: राजस्थान की राजनीति में फिर से उथल-पुथल के संकेत, जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल में फेरबदल!

पुलिस के अनुसार, शाहजादपुर गांव में अतर सिंह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान बारिश के चलते मकान की दीवार गिर गई और ये दर्दनाक हादसा हो गया। घटना में 2 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 4 बच्चे घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें:- कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : भारत को आज एक साथ दो पदक, संकेत ने जीता सिल्वर मेडल, गुरुराज पुजारी ले आए ब्रांज

Must Read: यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करना लैंगिक न्याय को एक बड़ी श्रद्धांजलि होगी: जेएनयू कुलपति

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :