Narendra Modi's rally: महिलाओं के हाथ में होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली की जिम्मेदारी, नारी शक्ति संभालेगी कमान

नारी शक्ति करेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली की अगुवाई। 25 हजार विशेष महिलाएं केसरिया साड़ी और साफ पहनकर उनका स्वागत करेगी। सभी महिलाओं के हाथ में धन्यवाद मोदी जी का प्लेकार्ड भी होगा।

महिलाओं के हाथ में होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली की जिम्मेदारी, नारी शक्ति संभालेगी कमान
नारी शक्ति करेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली की अगुवाई।

जयपुर। राजस्थान में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली की जिम्मेदारी नारी शक्ति के हवाले करके राजस्थान भाजपा ने चुनावी दांव खेल दिया है। कल होने वाली रैली में मोदी के स्वागत से लेकर, ट्रैफिक और पानी पिलाने तक की जिम्मेदारी महिलाओं के सुपुर्द की गई है। 

इस तरह होगा मोदी का स्वागत --
25000 महिलाएं केसरिया साड़ी और साफा पहनाकर नरेंद्र मोदी का स्वागत करेगी, सभी महिलाओं के हाथ में धन्यवाद मोदी जी का प्लेकार्ड भी होगा।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों ही सदन में नारी शक्ति वंदन विधेयक पास होने से देश के साथ साथ भाजपा में उत्साह है तथा वह इसका जमकर फायदा लेने के मुड़ में दिख रही है।

राजस्थान में ट्रैफिक, पानी पिलाने से लेकर स्वागत तक में महिलाओं को जिम्मेदारी देकर भाजपा कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी है।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन यात्रा के तौर पर 25 सितंबर को जयपुर में होने वाली रैली कई मायनों में अद्भुत मानी जा रही है। रैली में ट्रैफिक संचालन, भीड़ जुटाने से लेकर पानी पिलाने तक हर जिम्मेदारी नारी शक्ति के हवाले रहेगी।

रैली में आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत भी नारी शक्ति ही करेंगी और मेहमानों के स्वागत की पूरी तैयारी भी महिलाएं ही कर रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस रैली के साथ ही भाजपा के चुनावी अभियान में विशेष आक्रमण अंदाज में दिखने के मुड में हैं।  भाजपा कांग्रेस की हर रणनीति का जवाब माकूल ढंग से देना चाहती है।

समारोह स्थल पर 25 हजार महिलाएं केसरिया साड़ी और साफा पहने रहेगी जो कार्यक्रम में आने वालों का स्वागत भी करेंगी। महिलाओं के हाथ में धन्यवाद मोदी जी का प्लेकार्ड भी होगा।

यह देश की महिलाओं को लोकसभा-विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए किया जाएगा।नारी शक्ति प्रधानमंत्री का स्वागत और अभिनंदन करेंगीं।

भाजपा के द्वारा राजस्थान की हर विधानसभा और हर बूथ पर 11 महिलाओं की विशेष शक्ति केंद्र प्रमुख बनाई गई हैं। इनकी जिम्मेदारी हर बूथ पर महिलाओं को सशक्त करने की है। ये महिलाएं भी कल रैली का हिस्सा बनेगी।

राजस्थान में भाजपा ने इस समय महिला प्रवासी अभियान भी  चला रखा है। इसके अंतर्गत महिलाएं दूसरी विधानसभाओं में जाकर जागरूकता बढ़ाने का काम भी कर रही है, यह सभी महिलाएं भी 25 सितंबर के कार्यक्रम का हिस्सा होंगी। 

राजस्थान भाजपा की प्रवक्ता पूजा कपिल मिश्रा के अनुसार यह रैली अद्भुत होगी क्योंकि यहां हर काम नारीशक्ति संभालेंगी। अब तक देश के किसी भी राजनीतिक दल की रैलियों में महिलाओं को भीड़ के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है,  लेकिन उन्हें मंच संचालन और अन्य प्रमुख भूमिकाओं से दूर रखा जाता था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिलाओं के प्रति विजन को ध्यान में रखते हुए यहां रैली की हर छोटी बड़ी जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई है। वे हर कार्य को दक्षता के साथ संपन्न कर यह संकेत देंगी कि महिलाएं केवल भीड़ बढ़ाने के लिए नहीं हैं। 

मीडिया खबरों के अनुसार समारोह स्थल की जिम्मेदारी संभालने के लिए विशेष महिलाओं की नियुक्ति की गई है जिनकी संख्या 1000 रह होगी।

सब महिलाए मंच संचालन, भीड़ संचालन, ट्रैफिक संभालने से लेकर लोगों के खाने-पीने की हर जिम्मेदारी महिलाएं ही संभालेंगी। यह सिद्ध करता है कि भाजपा केवल नारीशक्ति की भागीदारी की बात ही नहीं करती है, बल्कि आगे बढ़कर उन्हें जिम्मेदारी भी देती है।

Must Read: Invest Rajasthan-2022 में मुम्बई के इन्वेस्टर्स कनेक्ट प्रोग्राम में 1 लाख 94 हजार 800 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों पर हुए हस्ताक्षर

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :