जालोर केशवाना में कृषि कॉलेज का प्रस्ताव: जालोर के केशवाना में कृषि कॉलेज खोलने का सुझाव, मुख्य सचिव शर्मा ने प्रदेश के 29 नवीन कृषि कॉलेजों की तैयारियों पर की चर्चा

बजट घोषणा वर्ष 2022-23 में जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय के अन्तर्गत 8 कृषि महाविद्यालय तथा जोधपुर कृषि विश्वविद्यालयों में 6-6, बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय में 4 तथा उदयपुर कृषि विश्वविद्यालय में 5 नवीन महाविद्यालय खोले जाने की घोषणाओं पर तैयारियां चल रही हैं।

जालोर के केशवाना में कृषि कॉलेज खोलने का सुझाव, मुख्य सचिव शर्मा ने प्रदेश के 29 नवीन कृषि कॉलेजों की तैयारियों पर की चर्चा


जयपुर।
राज्य में खोले जा रहे 29 नवीन कृषि महाविद्यालयों की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव उषा शर्मा ने आज सचिवालय में कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ वी.सी. के माध्यम से वार्ता की।
सीएस ने कुलपतियों से नए खोले जा रहे कृषि कॉलेजों की तैयारियों को लेकर उनके सुझाव और कृषि कॉलेजों की स्थापना में आ रही दिक्कतों के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की।


कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति ने बताया कि केशवाना, जालौर में पहले से ही संचालित कृषि केन्द्र में महाविद्यालय स्थापित किया जा सकता है।
बैठक में कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव दिनेश कुमार ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से नए खोले जाने वाले कृषि महाविद्यालयों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2022-23 में जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय के अन्तर्गत 8 कृषि महाविद्यालय तथा जोधपुर कृषि विश्वविद्यालयों में 6-6, बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय में 4 तथा उदयपुर कृषि विश्वविद्यालय में 5 नवीन महाविद्यालय खोले जाने की घोषणाओं पर तैयारियां चल रही हैं।
बैठक में उच्च एवं तकनीकि शिक्षा विभाग के सचिव भवानी सिंह देथा, कृषि विभाग के आयुक्त कानाराम एवं कॉलेज शिक्षा विभाग की आयुक्त शुचि त्यागी भी उपस्थित थीं।

Must Read: शराब तस्करी के साथ साथ जुआ खेलने का अड्डा बन रहा अर्बुदांचल

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :