देश में कोरोना की मार और राजनीति: कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर पोस्टर विवाद अब बन गया राजनीतिक मुद्दा, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा "मुझे भी गिरफ्तार करो"

कोरोना वैक्सीन पर छिड़ा पोस्टर विवाद अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी अब इस मामले में शामिल हो गए हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर वह पोस्टर शेयर किया कि  मोदी जी, हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया? इसके साथ ही राहुल ने लिखा है कि मुझे भी गिरफ्तार करो।

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर पोस्टर विवाद अब बन गया राजनीतिक मुद्दा, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा "मुझे भी गिरफ्तार करो"


जयपुर। 
कोरोना वैक्सीन पर छिड़ा पोस्टर विवाद अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी अब इस मामले में शामिल हो गए हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर वह पोस्टर शेयर किया कि  मोदी जी, हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया? इसके साथ ही राहुल ने लिखा है कि मुझे भी गिरफ्तार करो। राहुल ने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि, ये पोस्टर चिपकाने पर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने ट्वीटर हैंडल पर इस पोस्टर को अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बना लिया है। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नाम ये पोस्टर चिपकाने के मामले में पुलिस ने 25 FIR दर्ज की हैं।  


जानकारी के मुताबिक इन पोस्टर्स में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन ड्राइव का जिक्र कर PM नरेंद्र मोदी की आलोचना की गई थी। दिल्ली के कई हिस्सों में पोस्टर लगाए गए थे। पुलिस को गुरुवार को इन पोस्टर्स की सूचना मिली थी। इस मामले में मिली शिकायतों के आधार पर IPC की धारा-188 (सरकारी अधिकारी की ओर से जारी आदेश या नियम का उल्लंघन) और दूसरी धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई हैं। इनमें दिल्ली के कई जिलों में प्रॉपर्टी एक्ट के तहत सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा-3 भी शामिल है। इसमें 5 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगर इस मामले में और शिकायतें मिलती हैं तो और भी FIR दर्ज हो सकती हैं। अभी यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि ये पोस्टर किसके कहने पर शहर भर में लगाए जा रहे थे। यह पता चलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must Read: PM Modi के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने से पहले ही ये क्या बोल गए Rahul Gandhi, भड़की SP-JDU और RJD

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :