IPL 2022: गुजरात टाइटंस की राह में रोड़ा बनी मुंबई, रोमांचक मैच में 5 रन से हराया

आईपीएल के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया है। कल खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 178 रन बनाए और गुजरात को 172 रनों पर समेट दिया। 

गुजरात टाइटंस की राह में रोड़ा बनी मुंबई, रोमांचक मैच में 5 रन से हराया

नई दिल्ली | इन दिनों देश के खेल प्रमियों में आईपीएल 2022 का रंग चढ़ा हुआ है। खेल की बात होते ही हर किसी की जुबां पर सिर्फ चौकें और छक्कें की ही चर्चाएं शुरू हो जाती है। इसी बीच कल खेले गए आईपीएल के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया है। जिससे गुजरात के सामने प्लेऑफ में जाने के लिए संकट खड़ा हो गया है। हालांकि, रोहित शर्मा की टीम मुंबई प्लेऑफ की दौड़ में नहीं रही। लेकिन वो दूसरी टीमों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। कल खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 178 रन बनाए और गुजरात को 172 रनों पर समेट दिया। 

ये भी पढ़ें:- Kim Sharma-Leander Paes Wedding!: रिश्ते को नाम देने जा रहे किम शर्मा और लिएंडर पेस, जल्द करेंगे शादी

अंक तालिका में मुंबई फिसड्डी
आपको बता दें कि, अंक तालिका में गुजरात 16 अंकों के साथ टॉप पर बरकरार है। गुजरात ने 11 मैचों में से 8 में जीत दर्ज की है। वहीं मुंबई सिर्फ 4 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। 

इस बार किसके पास है ऑरेंज कैप और पर्पल कैप
आईपीएल 2022 में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इस बार धोनी की चन्नई और रोहित की मुंबई की हालत बिल्कुल खराब है और दोनों ही टीमें आगे के लिए प्रस्थान नहीं कर पाएंगी। वहीं अगर बात की जाए ऑरेंज कैप की तो ये राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर के पास है। बटलर ने 10 मैचों में 3 शतकों की मदद से 588 रन बनाए है। वहीं पर्पल कैप भी राजस्थान के युजवेंद्र चहल के पास है, चहल ने 10 मैचों में 19 विकेट झटके हैं। 

ये भी पढ़ें:- Asian Games 2022: कोरोना का ग्रहण! एशियन गेम्स 2022 स्थगित, चीन के हांग्जो में 10 से 25 सितंबर तक होने थे

Must Read: किचेनोक, ओस्टापेंको ने महिला युगल खिताब जीता

पढें खेल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :