Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र कैबिनेट का हुआ विस्तार, 18 विधायकों को मिला मंत्री पद, इन्होंने ली शपथ

कैबिनेट विस्तार कार्यक्रम के दौरान शिवसेना और बीजेपी के कुल 18 विधायकों ने मुंबई के राजभवन में महाराष्ट्र के नए मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

महाराष्ट्र कैबिनेट का हुआ विस्तार, 18 विधायकों को मिला मंत्री पद, इन्होंने ली शपथ

मुंबई |  Maharashtra Cabinet Expansion: बिहार में जहां जबरदस्त पॉलिटिकल ड्रामा चल रहा है वहीं, महाराष्ट्र में आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया है। कैबिनेट विस्तार कार्यक्रम के दौरान शिवसेना और बीजेपी के कुल 18 विधायकों ने मुंबई के राजभवन में महाराष्ट्र के नए मंत्रियों के रूप में शपथ ली। सूत्रों की माने तो शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार का दूसरा चरण दो से तीन सप्ताह में होगा।

इन विधायकों ने ली शपथ

  1. मुंबई के मालबार से बीजेपी विधायक मंगलप्रभात लोढा ने मंत्री पद की शपथ ली।
  2. पश्चिम महाराष्ट्र से विधायक शंभूराजे देसाई (मराठा) ने मंत्री पद की शपथ ली।
  3. औरंगाबाद से बीजेपी विधायक अतुल सावे भी बने मंत्री।
  4. कोंकण से शिवसेना विधायक दीपक केसरकर ने ली शपथ।
  5. शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार बने मंत्री।
  6. बीजेपी विधायक रवींद्र चव्हाण ने मंत्री पद की शपथ ली।
  7. उस्मानाबाद से शिवसेना विधायक तानाजी सावंत ने भी शपथ ली।
  8. वसेना की एमवीए सरकार में मंत्री रहे उदय सामंत ने मंत्री पद की शपथ ली।
  9. बीजेपी विधायक गिरीश महाजन ने भी ली मंत्री पद की शपथ।
  10. बीजेपी के विजयकुमार गावित ने ली मंत्री पद की शपथ।
  11. शिवसेना के मराठवाड़ा से संदीपान भूमरे ने ली शपथ।
  12. पश्चिम महाराष्ट्र से बीजेपी के सुरेश खाड़े बने मंत्री।
  13. विखे पाटील और संजय राठोड ने ली मंत्री पद की शपथ
  14. पश्चिम महाराष्ट्र से राधाकृष्ण विखे पाटिल (मराठा) बने मंत्री।
  15. शिवसेना विधायक संजय राठोड ने ली मंत्री पद की शपथ।
  16. उत्तर महाराष्ट्र से गुलाबराव पाटिल ने लिए मंत्री पद की शपथ।
  17. शिवसेना के वरिष्ठ नेता दादा भुसे ने ली मंत्री पद की शपथ।
  18. बीजेपी के सुधीर मुनगंटीवार ने ली मंत्री पद की शपथ।

Must Read: नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया मेंटली डिस्टर्ब्ड, पार्टी में कटारिया को नहीं मिल रहा सम्मान: सीएम गहलोत

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :