हैरान करने वाली खबर: धमाके से उड़ी इलेक्ट्रिक बस, चार्जिंग करते समय हुआ ब्लास्ट, एक की मौत, दो घायल

बरेली से एक हैरान करने वाली खबर आई है। यहां चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक बस में जोरदार धमाका हो गया। जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।

धमाके से उड़ी इलेक्ट्रिक बस, चार्जिंग करते समय हुआ ब्लास्ट, एक की मौत, दो घायल
Demo Pic

बरेली | उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाली खबर आई है। यहां चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक बस में जोरदार धमाका हो गया। जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।

चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज हो रही थी बस 
यह चौंकाने घटना बरेली के किला थाना क्षेत्र में हुई है। जहां इलेक्ट्रिक बस को चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज किया जा रहा था। तभी अचानक से बस में धमाका हुआ और उसकी चपेट में तीन लोग आ गए। जिनमें से एक की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ये भी पढ़ें:- Raju Srivastava Funeral: हंसी के बादशाह राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन, दिल्ली के निगमबोध घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

धमाके से हड़कंप मचा
धमाके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बस में धमाके की जानकारी मिलते हुए घटनास्थल पर पुलिस के आलाअधिकारी पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ बस में धमाके के कारणों की जांच पड़ताल शुरू की। 

ये भी पढ़ें:- Covid 19 Updates: देश में कोरोना के आज सामने आए 5,443 नए संक्रमित, राजस्थान में फिर बढ़ा आंकड़ा

Must Read: नशे का कारोबार करने वालों के भी सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे पोस्टर : Yogi

पढें उत्तर प्रदेश खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :