कॉंग्रेस मे हड़कंप: क्या राहुल गांधी को लग रहा है कि राजस्थान में कांग्रेस इस बार चुनाव हार जाएगी! राहुल के ब्यान से कॉंग्रेस मे हड़कंप।

राहुल गांधी के बयान से ऐसा लग रहा है कि राजस्थान में इस बार कांग्रेस चुनाव हारने जा रही है! दूसरी तरफ राहुल गांधी के बयान को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक चुनौती मान रहे है कि जीत कर दिखाओ। कुछ भी हो लेकिन राहुल के ब्यान से कॉंग्रेस मे हड़कंप मच गया है।

क्या राहुल गांधी को लग रहा है कि राजस्थान में कांग्रेस इस बार चुनाव हार जाएगी! राहुल के ब्यान से कॉंग्रेस मे हड़कंप।
क्या राहुल गांधी को लग रहा है कि राजस्थान में कांग्रेस इस बार चुनाव हार जाएगी!

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान के बाद राजस्थान कांग्रेस सकते में है और कांग्रेस पार्टी के नेताओं में हड़कंप मच गया है। राहुल गांधी के बयान के बाद सामने आकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सफाई देनी पड़ी कि और कहना पड़ा कि राहुल गांधी के बयान को राजस्थान कांग्रेस चुनौती मानकर स्वीकार कर रही है।

राहुल गांधी ने अपने बयान में यह कहते हुए राजस्थान कांग्रेस को बड़ा झटका दिया कि कांग्रेस मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीत रही है।  

राहुल के इस कथन को इस रूप में भी पढ़ा जा सकता है कि उन्हें राजस्थान में कांग्रेस के दुबारा चुनाव जीतने की संभावना नजर नहीं आ रही है! वे असमंजस में नजर आए इसलिए उन्होंने जीत के दावे में राजस्थान को सम्मिलित नहीं किया।

राहुल गांधी का कहना कि तेलंगाना भी हम जीत सकते हैं, लेकिन राजस्थान में मुकाबला करीबी हो सकता है, यहां भाजपा की कांग्रेस के साथ टक्कर होगी। यानी राहुल राजस्थान की जीत को लेकर बिलकुल आश्वस्त नहीं है।

राहुल गांधी के इस बयान ने राजस्थान कांग्रेस के नेताओं, मुख्य रूप से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समस्त दावों झुठला दिया है जिसमें वे हमेशा से यह कहते आए है कि इस बार राजस्थान का इतिहास पलटेगा और कांग्रेस सरकार रिपीट होगी। 

चुनावी माहौल और राजनीतिक हलचल के बीच लोगों में खुद की जीत का दावा ठोकने वाली कांग्रेस को अब उनके ही हाईकमान ने आइना दिखा दिया है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने राहुल गांधी के बयान को बताया चुनौती --
राहुल के बयान के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मीडिया में सफाई देते हुए राहुल गांधी के इस बयान को चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा राजस्थान के संदर्भ में कही इस बात को हम चुनौती के रूप में स्वीकार करते है। 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राहुल गांधी जी की भावनाओं को हम एक चेलेंज के रूप में स्वीकार करते है। उन्होंने हमें चुनौती दी है कि आप जीत कर बताओं। हम इसे स्वीकार करते हैं। मुख्यमंत्री ने राजस्थान में कांग्रेस के सभी नेताओं को एकजुट बताया।  

क्या है राहुल गांधी के बयान के मायने -- 
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने दिल्ली में यह बयान दिया उससे एक दिन पहले ही जयपुर आए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने यहां कांग्रेस नेताओं को चुनावी जीत का मंत्र भी दिया था। 

अहम प्रश्न यह है कि आखिर राहुल गांधी को राजस्थान में ऐसा क्या नजर आया कि उन्होंने यहां के कांग्रेस नेताओं के जीत के सभी दावों को नकारते हुए सीधे सीधे भाजपा से टक्कर बता दिया।

Must Read: सिरोही में नए उपखण्ड आबूरोड एवं नई तहसील देलदर को मिली मंजूरी

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :