सब गोलमाल है: बीजेपी और कांग्रेस अरावली की दुर्गति में एक है, सांसद देवजी पटेल का यह वीडियो पोल खोलने के लिए पर्याप्त है

निमड़ी कोठी का मामला तो प्रदेश के बड़े राजनीतिक पद को धारण करने वाले व्यक्ति से ही जुड़ा हुआ है। उनके ही खासमखास नेता जी के रिश्तेदार के नाम से बजरी और अन्य निर्माण सामग्री की अनुमति जारी हो रही है। शिकायतों और जानकारी के बावजूद सब जिम्मेदार क्यों चुप है। उत्तर दिया है जालौर सिरोही से BJP सांसद सांसद देवजी पटेल ने।

बीजेपी और कांग्रेस अरावली की दुर्गति में एक है, सांसद देवजी पटेल का यह वीडियो पोल खोलने के लिए पर्याप्त है
nimbadi kothi construction in eco sensetive zone mount abu rajasthan

माउंट आबू | पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू की बदहाली में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही बराबर की शिरकत रखती है। एक—दूसरे के धतकर्मों पर पर्दा डालने में मदद करती है। ईको सेंसेटिव जोन के कानून—कायदे तोड़कर नेताओं को फायदे पहुंचाने के लिए दोनों ही पार्टियां अंदरखाने एक है। यह कोई झूठे आरोप नहीं बल्कि सच है। आप यदि जालोर—सिरोही लोकसभा के सांसद देवजी पटेल का यह वीडियो देख लें तो कुछ ऐसे सवालों के जवाब मिलेंगे। जिन्हें यहां की जनता दशकों से पूछ रही है।

nimbadi kothi in mount abu rajasthan

ये सवाल है, माउंट आबू की बर्बादी के कारण क्या है? कौन माफिया यहां पर अवैध निर्माण में जुटे हैं? जालोर और सिरोही का विकास अन्य जिलों के बराबर क्यों नहीं हो पाया? जालोर और सिरोही जिला हर क्षेत्र में इतना पिछड़ा क्यों है?

क्या आप जानते हैं कि माउंट आबू में इको सेंसेटिव जोन है। यहां पर बिना प्रशासन की अनुमति के एक साधारण व्यक्ति अपने घर पर शौचालय तक नहीं बनवा सकता है। किसी तरह की मरम्मत नहीं करवा सकता। इसके बावजूद पर्यावरण कानूनों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को ताक पर रखते हुए एक फाइव स्टार होटल का निर्माण हो चुका है। एक नहीं कई होटलों का।

निमड़ी कोठी का मामला तो प्रदेश के बड़े राजनीतिक पद को धारण करने वाले व्यक्ति से ही जुड़ा हुआ है। उनके ही खासमखास नेता जी के रिश्तेदार के नाम से बजरी और अन्य निर्माण सामग्री की अनुमति जारी हो रही है। एसडीएम, नगरपालिका ईओ, यूआईटी सभी तो मुंह में दही जमाकर बैठे हैं। काम रुक क्यों नहीं रहा है। शिकायतों और जानकारी के बावजूद सब जिम्मेदार क्यों चुप है। इसका जवाब सभी तलाश रहे हैं लेकिन इसका उत्तर दिया है जालौर सिरोही से भारतीय जनता पार्टी के सांसद देवजी पटेल ने।

nimbadi kothi construction in eco sensetive zone mount abu rajasthan

देवजी पटेल ने साफ स्वीकारा है कि मामला उनके ध्यान में है। लेकिन आज अगर हम उनका काम रोकेंगे तो हमारे भी काम पड़ते हैं। इस वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं कि जिनको जालोर और सिरोही की जनता ने अपने क्षेत्र की भलाई, विकास और उन्नति के लिए चुना है। उनकी जनहित के प्रति सोच क्या है। वीडियो में देवजी पटेल साफ कह रहे हैं कि यदि आज हम या हमारे जिलाध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ता विरोध करेंगे तो कल हमारे भी काम पड़ते हैं। देवजी इससे पहले बोले कि यह तो चलता रहता है। एसडीएम दो—तीन कड़क रहता है। उसके बाद वह ढीला पड़ जाता है। देवजी ने कहा कि जो माउंट रह रहा है। उसके कुछ न कुछ बन रहा है, वह बिचारा क्या बोले। यदि आज जिलाध्यक्ष बोलेगा तो हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Raj K. Purohit V/S Devji Patel: महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज के पुरोहित का बयान सांसद पटेल के लिए चुनौती!

nimbadi kothi construction in eco sensetive zone mount abu rajasthan

उनसे जब पूछा गया की होटल का निर्माण हो चुका है और रुक क्यों नहीं रहा, जबकि यह अवैध है। देवजी ने कहा उसे कौन रोके कौन रोक सकता है यह पूछा गया कि आपके पार्टी कार्यकर्ता और जिलाध्यक्ष क्यों नहीं बोल रहे। सांसद का जवाब था सभी के काम पड़ते हैं। बाद में सांसद ने गोचर का उदाहरण देते हुए कहा कि आज अगर हम पूरे भारत से गोचर भूमि पर अतिक्रमण हटाने जाएं तो किसका काम प्रभावित होगा गरीब का!

अतिक्रमण किसने कर रखे हैं गरीब ने! हालांकि सांसद महोदय यहां यह भूल गए कि गरीब व्यक्ति की इतनी औकात नहीं कि वे बिना किसी रसूख के अतिक्रमण जैसी बड़ी हिमाकत कर सकें इस वीडियो ने साफ किया है कि प्रदेश के सबसे पिछड़े जिलों में शुमार जालौर और सिरोही के लोकसभा प्रतिनिधि की सोच क्या है पर्यावरण को लेकर क्या सोचते हैं पार्टी को लेकर उनके विचार क्या है? कांग्रेस को लेकर उनकी नीयत क्या है।

nimbadi kothi construction in eco sensetive zone mount abu rajasthan

आपको बता दें कि आज से 15 साल पहले देवजी ने अपने आपको कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता बताते हुए टिकट मांगा था। यहां से संध्या चौधरी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थामा और चुनाव लड़ा। संध्या चौधरी का ऐन मौके पर एक आडियो क्लिप वायरल होने से और बूटा सिंह के निर्दलीय चुनाव प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने से पटेल चुनाव जीत गए थे।

limbadi kothi nimbadi kothi of mount abu rajasthan

नोट : यह वीडियो बीजेपी के माउंट आबू प्रशिक्षण शिविर के दौरान रिकॉर्ड किया गया है।

Must Read: विधायक संयम लोढ़ा ने केसरपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविर में की शिरकत,सरकार का दस लाख लोगों को पट्टे आवंटित करने का लक्ष्य

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :