ये होंगी खास विशेषताएं: मां ‘पन्नाधाय’ की प्रतिमा से सुसज्जित होगा 'पन्नाधाय पार्क', आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे अनावरण

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और विद्युत एवं भारी उद्योग मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर पहुंच रहे हैं। ये उदयपुर के पन्नाधाय पार्क में मां पन्नाधाय की मूर्ति का अनावरण करेंगे।

मां ‘पन्नाधाय’ की प्रतिमा से सुसज्जित होगा 'पन्नाधाय पार्क', आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे अनावरण

उदयपुर |  राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर में आज देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और विद्युत एवं भारी उद्योग मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर पहुंच रहे हैं। ये उदयपुर के पन्नाधाय पार्क में मां पन्नाधाय की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इस दौरान इनके साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी मौजूद रहेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मंत्री गुर्जर एयरक्राफ्ट से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से गोवर्धन सागर स्थित पन्नाधाय पार्क जाएंगे। जहां मां पन्नाधाय की मूर्ति का अनावरण करने के बाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के समापन के साथ ही दोनों मंत्री महोदय दोपहर 2.05 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से एयरक्राफ्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:-  विवादों से रहा है नाता: मुंबई एयरपोर्ट पर एक्टर कमाल आर खान गिरफ्तार, अब इस मुसीबत में फंसे

मां पन्नाधाय की प्रतिमा की ये हैं खास विशेषताएं

- पन्नाधाय की आदमकद प्रतिमा 9 फीट 6 इंच की है। जबकि, उनके साथ में उदयपुर को बसाने वाले उदय सिंह जी की प्रतिमा 5 फीट 6 इंच की है और बलिदान हुए चंदन की प्रतिमा 4 फीट 11 इंच की है। 

- इन तीनों प्रतिमाओ का कुल वजन 1130 किलो है। 

- 13 लाख की लागत से तीनों प्रतिमाओं का निर्माण करवाया गया है। 

- करीब 11 बीघा भूमि में फैला है पन्नाधाय पार्क।

ये भी पढ़ें:- कोरोना से राहत! : देश में 24 घंटे में 5,439 नए मामले, जबकि ठीक हुए 22,031 लोग

Must Read: जालोर में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की प्रिंसीपल रिश्वत लेते गिरफ्तार

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :