Uttarakhand @ शाह का विपक्ष पर हमला: देवभूमि उत्तराखंड में केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने घसियारी कल्याण योजना का किया शुभारंभ, कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप

गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को देहरादून में मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ किया। इस दौरा आयोजित रैली में शाह ने कांग्रेस पार्टी पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा।

देवभूमि उत्तराखंड में केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने घसियारी कल्याण योजना का किया शुभारंभ, कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप

नई दिल्ली,एजेंसी। 
गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को देहरादून में मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ किया। इस दौरा आयोजित रैली में शाह ने कांग्रेस पार्टी पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि चुनाव आते ही कांग्रेस वाले नए कपड़े सिला लेते हैं, लेकिन कांग्रेस लोक कल्याण का काम कभी नहीं कर सकती। कांग्रेस पार्टी वादा खिलाफी करने वाली पार्टी है। जब मैं कांग्रेस सरकार  के दौरान यहां आया था तो मेरा काफिला रोक दिया गया था। इस दौरान  कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को हाईवे ब्लॉक करने और नमाज अदा करने की अनुमति है। ऐसी तुष्टिरण करने वाली कांग्रेस पार्टी देवभूमि का विकास नहीं कर सकती है। शाह ने कहा कि वो पांच साल तक राज्य में बाढ़ के समय और कोरोना काल में कहां थे, इसका कोई हिसाब-किताब नहीं है। लेकिन चुनाव आते ही अलग-अलग मुद्दों पर धरना-प्रदर्शन और प्रेस कॉन्फ़्रेंस करने लगते हैं। शाह ने विपक्षी पार्टी को भ्रष्टाचार, घोटालों और घपलों का पर्याय बताते हुए किसी भी राज्य में कल्याणकारी काम नहीं कर सकती। ना वो ग़रीबों के बारे में सोच सकती है और ना ही अच्छे प्रशासन के बारे में सोच सकती है।


वाजपेयी ने किया देवभूमि की रचना का काम
अमित शाह ने कहा कि देवभूमि की रचना करने का काम श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। राज्य की मांग करते हुए न जाने कितने युवा शहीद हो गए थे। बीजेपी भी उत्तराखंड के युवाओं के साथ इस मांग को बुलंद कर रही थी तब उत्तराखंड के युवाओं पर गोली किसनी चलाई थी, इसे भी याद कीजिएगा। शाह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में फिर उत्तराखंड में बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इससे पहले शाह ने अपनी उत्तराखंड यात्रा के दौरान देहरादून में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना और सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कम्प्यूटरीकरण होने से घोटाले का सामना नहीं करना पड़ता
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज यहां तीन कार्यक्रमों की शुरूआत एक साथ हुई है। पहला, उत्तराखंड की सभी पैक्स (Primary Agricultural Credit Society, PACS) का कम्प्यूटरीकरण का काम आज संपन्न हो गया है। कम्प्यूटराइज़ेशन होने से पैक्स के सदस्यों को कभी घपले या घोटाले का सामना नहीं करना पड़ता। कम्प्यूटराइज़ेशन होने से ज़िला बैंकों के साथ, ज़िला बैंकों का राज्य सहकारी बैंकों के साथ और राज्य सहकारी बैंकों का नाबार्ड के साथ सीधा जुड़ाव होता है और किसानों की सभी योजनाएं पैक्स के माध्यम से किसानों तक सीधे पहुंचती हैं। देश में बहुत कम राज्य अभी तक इस काम को पूरा कर सके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार एक कार्ययोजना बना रही है जिसके अंतर्गत देशभर के सभी पैक्स को कम्प्यूटराइज्ड करके उन्हें ज़िला बैंक, राज्य सहकारी बैंक और नाबार्ड के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि आज जो दूसरा बड़ा काम हुआ है, वो है मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का शुभारंभ। हम जानते हैं कि उत्तराखंड में पहाड़ों में विपरीत मौसम में पशुओं के लिए चारा पहुंचाने में हमारी माताओं और बहनों को बहुत दिक़्क़त होती है। यहां लगभग लगभग 2,000 किसान लगभग 1,000 एकड़ भूमि पर मक्के की खेती करेंगे और उससे वैज्ञानिक तरीक़े से पौष्टिक पशु आहार बनाने की योजना बनी है जिसका फ़ायदा लगभग एक लाख किसानों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि तीसरा काम आज हुआ है, वो है कोऑपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन। ये सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र कोऑपरेटिव को आगे बढ़ाने के लिए आज बेहद ज़रूरी हैं। सहकारी आंदोलन को पिछली सरकारों ने क्षीण कर दिया लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज़ादी के अमृत वर्ष में एक नया सहकारिता मंत्रालय बनाकर सहकारिता से जुड़े हुए देश के करोड़ों किसानों, महिलाओं, श्रमिकों, मछुआरों आदि के कल्याण के लिए बहुत बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा कि किसी को सालों तक याद नहीं आया कि अगर सहकारिता आंदोलन मूर्त रूप नहीं लेता है तो छोटे-मंझले किसानों, मछुआरों, माताओं-बहनों, पशुपालन में लगे भाईयों का क्या होगा। लेकिन मोदी जी ग़रीब के घर से आते हैं और ग़रीब का दर्द उनके दिल में रहता है। सहकारिता को प्रशिक्षण के बिना बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के अंतर्गत 30 प्रतिशत सब्सिडी पर दो रूपए किलो की दर से पशु आहार दिया जाएगा और इसके कारण माताएं-बहनें ढेर सारी आपदाओं से बचेंगी।

Must Read: Chief of Defense Staff of India बिपिन रावत का निधन, तमिलनाडू के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश, रावत, उनकी पत्नी सहित सवार थे 14 लोग

पढें दिल्ली खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :