UP फैजाबाद में ध्वज प्रस्तुति परेड: भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे डोगरा रेजिमेंटल सेंटर को भेंट किया राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त ध्वज
भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल एम. एम. नरवणे ने आज उत्तर प्रदेश में फैजाबाद के डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित एक पारम्परिक ध्वज प्रस्तुति परेड में बतौर अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान के दौरान डोगरा रेजिमेंट की दो बटालियनों 20 डोगरा और 21 डोगरा को प्रतिष्ठित 'राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त ध्वज' भेंट किए।
नई दिल्ली, एजेंसी।
भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल एम. एम. नरवणे ने आज उत्तर प्रदेश में फैजाबाद के डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित एक पारम्परिक ध्वज प्रस्तुति परेड में बतौर अतिथि उपस्थित रहे।
इस दौरान के दौरान डोगरा रेजिमेंट की दो बटालियनों 20 डोगरा और 21 डोगरा को प्रतिष्ठित 'राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त ध्वज' भेंट किए।

राष्ट्रपति ध्वज प्रदान करने के दौरान आयोजित परेड को जनरल एन. सी. विज (सेवानिवृत्त) पूर्व सेनाध्यक्ष और डोगरा रेजिमेंट के मानद कर्नल, दक्षिणी कमान तथा मध्य कमान के सेना कमांडरों के साथ बड़ी संख्या में सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी देखा।
परेड का निरीक्षण करने के बाद सेना प्रमुख ने सैन्य गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में डोगरा रेजिमेंट की समृद्ध परंपराओं की सराहना की।
इसमें संचालन, प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों में हिस्सा लेना भी शामिल है। सेना प्रमुख ने कम समय में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए नवगठित इकाइयों की भी सराहना की और सभी रैंकों को गर्व के साथ राष्ट्र की सेवा करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
Must Read: Jal Jeevan Mission के तहत केंद्र ने राजस्थान को 2,345 करोड़ रुपए का केंद्रीय अनुदान किया आवंटित
पढें दिल्ली खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन