भारत: दिल्ली : महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान पहुंचने लगे जंतर मंतर
नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। किसान संगठनों ने बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर सोमवार को जंतर मंतर पर किसान महापंचायत का आयोजन किया है। इसको लेकर किसानों का दिल्ली के जंतर मंतर पर आना शुरू हो गया है।संयुक्त किसान मोर्चा समेत कई संगठनों ने



संयुक्त किसान मोर्चा समेत कई संगठनों ने किसान महापंचायत का ऐलान किया है। इसी के चलते अलग अलग राज्यों से किसानों का दिल्ली के जंतर मंतर पर आना शुरू हो गया है। कई किसान पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से दिल्ली पहुंचे हैं। महापंचायत के बाद किसानों का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक ज्ञापन सौंपने की भी तैयारी है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने किसानों को कानून व्यवस्था का हवाला देकर प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। जंतर मंतर पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
दिल्ली पुलिस ने शहर के अंदर दाखिल होने वाले सभी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजियाबाद बॉर्डर पर सभी वाहनों की जांच की जा रही है। कई जगह पुलिस ने बैरिकेड भी लगाए हैं, ताकि किसी भी असामाजिक तत्वों को रोका जा सके। इसके चलते कई जगह लंबा ट्रैफिक जाम भी देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा और कई किसान संगठन बेरोजगारी, लखीमपुर खीरी मामले में न्याय सहित कई मुद्दों को लेकर एक दिन का प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है।
--आईएएनएस
एसपीटी/एसजीके
पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.