भारत: बिहार : भाजपा ने विपक्ष के नेता के जरिए साधे एक तीर से कई निशाने

भाजपा ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को विधानसभा में विपक्ष के नेता तथा विधान परिषद में पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी को विपक्ष का नेता बनाकर एक तीर से कई निशाने साधे हैं।

बिहार : भाजपा ने विपक्ष के नेता के जरिए साधे एक तीर से कई निशाने
Patna: BJP MLA Vijay Kumar Sinha talks to media after resigning as Bihar Assembly Speaker, in Patna on Wednesday, Aug 24, 2022. (Photo: IANS)
पटना, 25 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में सत्ता से हटने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब विरोधियों पर सियासी आक्रमण तेज कर दिया है।

भाजपा ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को विधानसभा में विपक्ष के नेता तथा विधान परिषद में पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी को विपक्ष का नेता बनाकर एक तीर से कई निशाने साधे हैं।

पूर्व मंत्री सिन्हा भूमिहार जाति से आते हैं जबकि चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं।

माना जाता है कि भूमिहार समुदाय भाजपा से नाराज है। बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राजद की जीत को इस पर मुहर मानी जा रही है। ऐसे में इस समीकरण को साधने के लिए भाजपा ने नेता विपक्ष के तौर पर विजय कुमार सिन्हा को आगे किया है।

इधर, भाजपा ने सम्राट चौधरी को बड़ा दायित्व देकर कुशवाहा समाज को भी साधने की कोशिश की है। सम्राट चौधरी राजद के दिग्गज नेता शकुनी चौधरी के पुत्र हैं। कहा जाता है कि भाजपा ने जदयू के उपेंद्र कुशवाहा को मात देने के लिए सम्राट चौधरी को आगे किया है।

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पसंद नहीं बताए जाते हैं। एनडीए सरकार में भी नीतीश कुमार नहीं चाहते थे कि सिन्हा को विधानसभा अध्यक्ष नहीं बने।

कहा जा रहा है कि भाजपा ने सिन्हा और चौधरी को सदन में विपक्ष का चेहरा बना कर सत्ता पक्ष को यह साफ संदेश दे दिया है कि भाजपा अब आक्रामक रणनीति तैयार कर ली है। ऐसे में तय माना जा रहा है भाजपा बिहार की सियासी पिच पर फ्रंटफुट पर बल्लेबाजी करेगी।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएनएम

Must Read: 'ऑस्ट्रेलिया के कौशल संस्थानों के साथ गठजोड़ करने में भारत की रुचि'

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :