हाई अलर्ट जारी : जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी से पहले महाराष्ट्र में हड़कंप! रायगढ़ में मिली दो संदिग्ध नाव, तीन एके-47 राइफल और कारतूस बरामद

रायगढ़ जिले में आज दो संदिग्ध नावों के मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। रायगढ़ के हरिहरेश्वर तट के पास मिली संदिग्ध नाव से तीन एके-47 राइफल और कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं, दूसरी नाव भरण खोल के किनारे पर मिली है।

जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी से पहले महाराष्ट्र में हड़कंप! रायगढ़ में मिली दो संदिग्ध नाव, तीन एके-47 राइफल और कारतूस बरामद

मुंबई | महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में आज दो संदिग्ध नावों के मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। रायगढ़ के हरिहरेश्वर तट के पास मिली संदिग्ध नाव से तीन एके-47 राइफल और कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं, दूसरी नाव भरण खोल के किनारे पर मिली है। इसमें लाइफ जैकेट और कुछ डॉक्यूमेंट मिले हैं। इन संदिग्ध नावों के मिलने के बाद जिले में अलर्ट जारी किया गया है।

जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी को लेकर नाकाबंदी कर हाई अलर्ट जारी 
रायगढ़ जिले मिली संदिग्ध नावों जानकारी मिलते ही नाकाबंदी कर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। एटीएस और महाराष्ट्र पुलिस जांच में जुटी है और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद इस मामले को देख रहे हैं। बता दें कि, कल देश में जन्माष्टमी का त्योहार है और उसके कुछ दिन बाद ही गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। महाराष्ट्र में ये दोनों ही त्योहार बड़े पैमाने पर धूमधाम से मनाए जाते हैं। ऐसे में संदिग्ध नावों और उनमें मिले हथियारों को लेकर हड़कंप मच गया है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भारतीय कोस्ट गार्ड के साथ संपर्क करके तफ्तीश शुरू की है।

आधी टूटी हालत में मिली नाव
देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि नाव के मालिक का पता चल गया है। इसकी मालिक एक ऑस्ट्रेलियन महिला है और उसका पति इस नाव का कप्तान हैं। इस नाव का नाम लिडिहार है। आधी टूटी हालत में नाव उच्च ज्वार के कारण कोकण तट की ओर आ गई। इसके बारे में केंद्रीय एजेंसियों को सूचित किया गया है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल तैनात किए जाएंगे। हालांकि, अभी किसी भी आतंकी घुसपैठ की पुष्टि नहीं हुई है। 

Must Read: भारत में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 191 करोड़ पार, आज सामने आए 2,858 नए मरीज, 11 की मौत

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :