Relief from Corona : राहत की खबर, लगातार कम हो रहे कोरोना केस, आज सामने आए 2,202 मरीज, 27 की मौत

देश में 2 से 8 मई तक करीब 23,000 नए कोविड-19 मामले दर्ज हुए थे। जिन पर अब विराम लगता जा रहा है। इसी बीच देश में पिछले 24 घंटें में 2,202 नए कोविड मामले सामने आए और 27 मौतें दर्ज़ की गई है।

राहत की खबर, लगातार कम हो रहे कोरोना केस, आज सामने आए 2,202 मरीज, 27 की मौत

नई दिल्ली | देशवासियों के लिए अच्छी खबर है। पिछले अप्रैल माह से अचानक से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के नए मामले घटने लगे हैं। लगातार चार सप्ताह तक बढ़ने के बाद, बीते रविवार को समाप्त हुए सप्ताह में देश में कोविड-19 मामलों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। दरअसल, इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में कोरोना संक्रमण में लगातार गिरावट दर्ज की गई जिसके चलते देश में कोरोना का आंकड़ा भी गिर गया। 

बता दें कि, देश में 2 से 8 मई तक करीब 23,000 नए कोविड-19 मामले दर्ज हुए थे। जिन पर अब विराम लगता जा रहा है। इसी बीच देश में पिछले 24 घंटें में 2,202 नए कोविड मामले सामने आए और 27 मौतें दर्ज़ की गई है। इसी दौरान 2,550 मरीज रिकवरी भी हुए हैं। देश में फिलहाल कुल सक्रिय मामलों का आंकड़ा 17,317 है। 

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति

  • कुल मौतें -  5 लाख 24 हजार 241
  • कुल डिस्चार्ज - 4 करोड़ 25 लाख 82 हजार 243
  • कुल एक्टिव केस - 17 हजार 317
  • कुल टीकाकरण - 191 करोड़ 37 लाख 34 हजार 314 डोज

ये भी पढ़ें:-  IPL 2022: लखनऊ पर भारी पड़ी राजस्थान, 24 रन से हराकर बढ़ाई दूसरी टीमों की मुश्किल

- दिल्ली में पिछले कई दिनों से सामने बड़ी संख्या में सामने आ रहे कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली दिल्ली में 613 नए मामले सामने आए है। हालांकि इसी दौरान 3 मरीजों की मौत भी हो गई है और 784 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। दिल्ली में अब एक्टिव मामलों की संख्या 3 हजार 3,762 रह गई है।

- राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए 33 नए संक्रमित सामने आए हैं। जिनमें सर्वाधिक 15 संक्रमित राजधानी जयपुर में मिले हैं। इसके बाद राज्य में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 497 हो गई है। बता दें कि, राज्य में अबतक कुल 12,84,706 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिनमें से 9554 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 

ये भी पढ़ें:- Buddha Purnima 2022: बुद्ध पूर्णिमा आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Must Read: नशे के विरुद्ध योगी का युद्ध, 23 दिन में 12 अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :