इकोनॉमी: कुतुब मीनार से भी ऊंचे हैं ट्विन टावर, 28 अगस्त को ध्वस्त होने वाले भारत के सबसे ऊंचे ढांचे बन जाएंगे ट्विन टावर

कुतुब मीनार से भी ऊंचे हैं ट्विन टावर, 28 अगस्त को ध्वस्त होने वाले भारत के सबसे ऊंचे ढांचे बन जाएंगे ट्विन टावर
नोएडा, 23 अगस्त (आईएएनएस)। नोएडा में सुपरटेक के अवैध जुड़वा टावर, जो कि दिल्ली के कुतुब मीनार से भी ऊंचे हैं। 28 अगस्त को ध्वस्त होने वाले भारत के सबसे ऊंचे ढांचे बन जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक एपेक्स 32 मंजिला बिल्डिंग की ऊंचाई 103 मीटर और सियान 28 मंजिला बिल्डिंग करीब 96 मीटर है। जबकि कुतबमीनार की ऊंचाई मात्र 73 मीटर है। 370 किलोग्राम विस्फोटक का उपयोग कर इन ट्विन टावर को गिराया जाएगा। मुंबई स्थित एडिफिस इंजीनियरिंग और दक्षिण अफ्रीका साझेदारी फर्म जेट डिमोलिशन साथ मिलकर यह काम कर रही हैं। एक तेज आवाज के साथ 9 से 10 सेकेंड का वक्त लगेगा जब दोनों ट्विन टावर जमीन पर आ गिरेंगे।

इन दोनों टावर के गिरने से करीब 30,000 टन मलबा निकलेगा और धूल का एक बार करीब 500 मीटर तक करीब 30 मिनट तक छाया रहेगा। इस मलबे को हटाने के लिए करीब 1200 सौ से 1300 से ट्रक लोड कर मलबे को साइट से बाहर ले जाना होगा।

एडिफिस कंपनी के इंजीनियर के मुताबिक ब्लास्ट के समय 6 लोग 100 मीटर के दायरे में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही एक्सप्लोजन जॉन और लास्ट जून में रहने वाले लोगों के लिए इमरजेंसी रूट तैयार रहेगा।

--आईएएनएस

पीकेटी/एएनएम

Must Read: नियम-आधारित परिसंपत्ति रणनीति पारंपरिक निश्चित आय का बेहतर विकल्प हो सकती है : मोतीलाल ओसवाल

पढें इकोनॉमी खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :