इकोनॉमी: मूडीज ने एनएचएआई की रेटिंग वापस ली

मूडीज ने एनएचएआई की रेटिंग वापस ली
Moody
चेन्नई, 24 अगस्त। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने बुधवार को कहा कि उसने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को दी गई बीएए3 रेटिंग और (पी) बीएए3 वरिष्ठ असुरक्षित मध्यम अवधि के नोट प्रोग्राम रेटिंग को वापस ले लिया है।

मूडीज के मुताबिक, उसने अपने व्यावसायिक कारणों से रेटिंग वापस लेने का फैसला किया है।

एनएचएआई का गठन संसद के एक अधिनियम, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिनियम, 1988 द्वारा किया गया था।

केंद्र के स्वामित्व में होने के नाते, एनएचएआई सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत काम करता है और इसे सौंपे गए राष्ट्रीय राजमार्गो के विकास, रखरखाव और प्रबंधन के लिए यह जिम्मेदार है।

एसकेके/एसकेपी

Must Read: राजस्थान में निजी कंपनियों ने सीएसआर नीति के तहत 5 साल में 3800 करोड़ रूपए सामाजिक दायित्वों में किए खर्च, मोदी सरकार की पारदर्शी नीतियों के चलते देश में 5 साल में सीएसआर फंड में करीबन 50 फीसदी बढ़ोतरी

पढें इकोनॉमी खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :