भारत: बिहार में सीबीआई छापेमारी को लेकर भड़के तेजस्वी ने कहा, सब कुछ ठंडा कर दिया जाएगा
पटना के राजद कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने साफ कहा कि गुरुग्राम में व्हाइट लैंड कंपनी के जिस मॉल को मेरा बताया जा रहा है, इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है।
पटना के राजद कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने साफ कहा कि गुरुग्राम में व्हाइट लैंड कंपनी के जिस मॉल को मेरा बताया जा रहा है, इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने कहा गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का नाम लिए बिना कहा कि भाजपा के केंद्र में मंत्री हैं, जो बिहार में महाराष्ट्र वाला खेला करना चाह रहे थे। उन्होंने अपने अंदाज में उन्हे चेतावनी देते हुए कहा कि वे लाइन में रहें। सब कुछ ठंडा दिया जाएगा।
उन्होंने सीबीआई के अधिकारियों को भी कहा कि क्या सत्ता में एक ही सरकार रहेगी? संवैधानिक संस्था का दायित्व मिला है तो उसे निभाएं।
तेजस्वी ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि जिस मॉल से संबंध उनका बताया जा रहा है उसका उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि मेरी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ढाई दशक से तो हम छापेमारी ही देख रहे हैं।
तेजस्वी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा हटती है तो जंगलराज, वह सत्ता में आती है तो मंगलराज।
--आईएएनएस
एमएनपी/एएनएम
Must Read: लोकायुक्त को मजबूत करने के लिए कर्नाटक कैबिनेट की मंजूरी
पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन