विश्व पृथ्वी दिवस पर गूगल का डूडल: पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गूगल ने डूडल लगाकर जलवायु परिवर्तन का सीधा असर दिखाने का किया प्रयास

आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर गूगल ने डूडल के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है। गूगल ने डूडल पर दो दशक के दौरान पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन के असर को दिखाते हुए संदेश दिया है

पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गूगल ने डूडल लगाकर जलवायु परिवर्तन का सीधा असर दिखाने का किया प्रयास


नई दिल्ली, एजेंसी। 
आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर गूगल ने डूडल के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है। गूगल ने डूडल पर दो दशक के दौरान  पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन के असर को दिखाते हुए संदेश दिया है। इसके पीछे गूगल का उद्देश्य पृथ्वी के महत्व को समझाना हैं। यहां जलवायु परिवर्तन का अर्थ तापमान तथा मौसम के पैटर्न में दीर्घकालिक बदलाव से है।

इसमें यह बदलाव कई तरह से हो सकता है। यूं तो जलवायु परितर्वन कई तरह से हो रहा है लेकिन इसका एक मुख्य वजह इंसान भी हैं। इस जलवायु परिवर्तन ने पृथ्वी को किस तरह से प्रभावित किया है। गूगल ने कुछ तस्वीरों के माध्यम से यह प्रदर्शित किया है। गूगल ने एक एनिमेशन के माध्यम से वर्ष 2000 से लेकर 2020 तक यानि की दो दशक की तस्वीरें रनिंग लेवल में प्रदर्शित की। इन तस्वीरों में जलवायु परिवर्तन को दिखाया गया है।


आपको बता दें कि 22 अप्रेल 1970 को पहली बार विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया था। अमेरिकी सीनेटर नेल्सन ने पृथ्वी दिवस मनाने की शुरूआत की थी। पर्यावरण असंतुलन के चलते पृथ्वी की स्थिति खराब होती जा रही है। पृथ्वी के प्रति लोग अपने कर्तव्य को समझे और उसे बेहतर बनाने में योगदान दें, इस उद्देश्य से हर साल विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया जाता है। 
साल 2022 में विश्व पृथ्वी दिवस की थीम इन्वेस्ट इन आवर अर्थ रखी गई है। इसका मतलब है कि हमारी पृथ्वी में निवेश करें। इससे पहले 2021 में रिस्टोर आवर अर्थ तथा 2020 में क्लाइमेट एक्शन रखा गया था। 

Must Read: राजस्थान में बॉर्डर टूरिज्म की तैयारी, बॉर्डर टूरिज्म से लोंगेवाला सीमा चौकी का लुफ्त उठाएंगे पर्यटक

पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :