Swatantra Dev Singh Resign: स्वतंत्र देव सिंह का यूपी भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा, गरमाई राजनीति के बीच नए नाम पर मंथन

Swatantra Dev Singh Resign: भाजपा की लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया है।

स्वतंत्र देव सिंह का यूपी भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा, गरमाई राजनीति के बीच नए नाम पर मंथन

लखनऊ | Swatantra Dev Singh Resign: भाजपा की लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। स्वतंत्र देव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा भेजा है। बता दें कि, 16 जुलाई को स्वतंत्र देव सिंह का अध्यक्ष पद पर कार्यकाल खत्म हो चुका है।

अब एक-दो दिन में मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष
स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद उनके उत्तराधिकारी के नामों को लेकर यूपी की राजनीति गरमाई हुई है। वहीं भाजपा आलाकमान अब उत्तर प्रदेश भाजपा को एक-दो दिन में नया प्रदेश अध्यक्ष देने की तैयारी में है। इसके लिए भाजपा एक ऐसे चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है, जो पार्टी की नीतियों को निचले स्तर तक ले जाने में मास्टर हो।

ये भी पढ़ें:- स्कूल से लड़की का अपहरण कर ले गया होटल, फिर किया रेप, पहुंचा भाई तो हालत देख उड़े होश

इस समुदाय से हो सकता है चुनाव
यूपी की गरमाती राजनीति के बीच योगी राज में आखिर किसे इस पद पर नियुक्त किया जाए, इसे लेकर काफी गंभीरता से विचार-विमर्श जारी है। सूत्रों की मानें तो पार्टी ओबीसी या ब्राह्मण समुदाय नया प्रदेश अध्यक्ष चुन सकती है। 

ये भी पढ़ें:- एक लिया तो चार फ्री!: रक्षाबंधन पर छुट्टियों की सौगात, 1 दिन की छुट्टी लेने पर मिलेगा 5 दिन का अवकाश

Must Read: सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 239 आरएएस के किए तबादले, सिरोही जिला परिषद सीईओ नारायण सिंह चारण तो दूदाराम को लगाया रेवदर उपखंड अधिकारी

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :