बोर्ड परीक्षाओं पर शिक्षा मंत्री का बयान: 10वीं, 12वीं परीक्षा को लेकर राज्य सरकार की पूरी तैयारी, 1 जून के बाद सीएम से रिव्यू मीटिंग में तय होगी परीक्षा तिथि, रीट भी जल्द:डोटासरा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर सरकार की पूरी तैयारी है। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने शनिवार को सीकर में मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही। शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कहा कि एक जून के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से परीक्षाओं को लेकर चर्चा करेंगे।

10वीं, 12वीं परीक्षा को लेकर राज्य सरकार की पूरी तैयारी, 1 जून के बाद सीएम से रिव्यू मीटिंग में तय होगी परीक्षा तिथि, रीट भी जल्द:डोटासरा

जयपुर।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर सरकार की पूरी तैयारी है। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने शनिवार को सीकर में मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही। शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कहा कि एक जून के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से परीक्षाओं को लेकर चर्चा करेंगे। राजस्थान बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं से बच्चों का कॅरियर जुड़ा रहता है। इसलिए सरकार परीक्षाएं कराने की पूरी मंशा रखती है। मंत्री डोटासरा ने कहा कि विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पूरा समय दिया जाएगा। परीक्षाओं की तिथि घोषित होने के बाद बच्चों को तैयारी के लिए 15 से 20 दिन का समय भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द परीक्षाओं की तिथि भी तय करेगी।


रीट परीक्षा की संशोधित विज्ञप्ति भी जल्द
रीट परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि रीट भर्ती परीक्षा कोरोना की वजह से अटकी हुई है। जल्द ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों से आवेदन के लिए नए सिरे से विज्ञप्ति जारी की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा तिथि भी तय की जाएगी।

Must Read: मृतक CRPF जवान के पिता से मिले Hanuman Beniwal, परिजनों ने किया शव लेनेे से इनकार

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :