सिरोही 'आई एम शक्ति' गर्ल्स कार्नर : सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने गर्ल्स कार्नर कार्यक्रम में बालिकाओं को किया संबोधित, बालिकाओं को विपरित हालातों से न घबराने की अपील

जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत आयोजित 'आई एम शक्ति' "गर्ल्स कार्नर" कार्यक्रम का उद्घाटन नवीन भवन विद्यालय में मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा एवं कलेक्टर डॉ. भंवरलाल द्वारा किया गया।

सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने गर्ल्स कार्नर कार्यक्रम में बालिकाओं को किया संबोधित, बालिकाओं को विपरित हालातों से न घबराने की अपील

सिरोही।
जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत आयोजित 'आई एम शक्ति' "गर्ल्स कार्नर" कार्यक्रम का उद्घाटन नवीन भवन विद्यालय में मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा एवं कलेक्टर डॉ. भंवरलाल द्वारा किया गया।
इस दौरान विधायक संयम लोढा ने कहा कि बहुत सी महिलाएं विपरित परिस्थितियों से घबराकर लक्ष्य प्राप्त नहीं करती है। हमें ऐसा नहीं करना है। विपरित हालातों का मुकाबला करके, ईच्छा शक्ति के साथ हमें अपना लक्ष्य पूरा करना है।
जीवन में ऊंचाई प्राप्त करनी है। आज देश के सर्वोच्च पदों पर बैठी महिलाओं को भी अपने जीवन में अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पडा है लेकिन उन्होंने अपना लक्ष्य नहीं छोडा और अपनी ईच्छा शक्ति, संकल्प के बल पर जीवन में हमे ऊंचाइया प्राप्त की।


किसी भी चीज को लेकर आपको भयभीत नहीं होना है। लोढा ने घूंघट प्रथा उन्मूलन का समर्थन करते हुए सभी छात्राओं को इसकी पहल अपने ही घर से करने को कहा। 
महिला अधिकारिता विभाग को भी इस दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। लोढा ने कहा कि नेवर गिव अप, कीप रिजाईंग, बिलीव इन योरसेल्फ जैसे मोटिवेशन लाईन्स के साथ आप सभी आगे बढे। लोढा ने विभाग के इस नवाचार को एक अच्छी पहल बताई।
जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल ने कहां कि बालिकाएं कल्पना चावला की भांति बड़े स्वप्न देखे, अरूणिमा सिन्हा एवं अवनी लखेरा की तरह कठिन परिस्थिति एवं विपरीत हालतों से भी न घबराए, इंदिरा गांधी की भांति झुझारू बने तो वहीं पी.वी. सिंधु व मैरीकॉम की भांति अनवरत नये लक्ष्य एवं सफलताओं को अर्जित करें। मदर टेरेसा की भांति मानव जाति के प्रति ममत्व भी रहें।
उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा की अहमियत समझाते हुए समय का बेहतर ढंग से इस्तेमाल करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं में आत्मविश्वास का संचार करते हुए स्वयं को कभी कम न समझने का आह्वान किया।


सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग अंकिता राजपुरोहित ने बताया कि बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एक नवीन पहल करते हुए इस कॉर्नर को पायलट प्रोजेक्ट रूप में सिरोही जिले के 25 विद्यालयों में शुरू किया जाना है। 
इस कॉर्नर में नियमित रूप से मनोवैज्ञानिक, स्त्री रोग विशेषज्ञ, करियर काउंसलर्स, एवं प्रशासनिक अधिकारियों की विजिट रहेगी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या कमला सिंह, इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र, वन स्टॉप सेन्टर सिरोही का स्टॉफ सहित बडी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रही।

ब्रांड एम्बेसडर की फोटोज लगाकर बालिका का किया उत्साहवर्धन- महिला बाल
विकास विभाग के आयोजित गर्ल्स कॉर्नर कार्यक्रम के  तहत बालिकाओं के लिए एक मंच प्रदान किया गया है। इसके अन्तर्गत भारत की आदर्श महिलाओं की फोटोज भी लगाई गई है।
अरूणिमा सिन्हा, कल्पना चावला, मदर टेरेसा, इंदिरा नुई, पी.वी.सिंधु, मैरी कॉम, इंदिरा गांधी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की ब्राण्ड एम्बेसडर अवनी लखेरा के फोटोज लगाकर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया गया।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता "मेरे सपने मेरी उड़ान" के सिरोही एवं शिवगंज ब्लॉक के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता को डॉक्यूमेन्ट फाईल, द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता को डायरी, तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता को काफी में प्रदान किए गए।

Must Read: CM साहब Sirohi Police ने पेपर आउट मामले में पकड़े है 3 लोग, तो फिर शांतिपूर्वक कैसे संपन्न हुई VDO परीक्षा!

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :