पुष्पा नाम सुनके फ्लावर मत समझना: सांसद बने घनश्याम तिवाड़ी से ज्यादा रुपए तो उनकी पत्नी कमाती है, मनी मैनेजमेंट में तीन गुना भारी
घनश्याम तिवाड़ी कई बार विधायक रह चुके हैं। बावजूद इसके उनकी पत्नी पुष्पा तिवारी का आर्थिक वजूद उनसे बड़ा नजर आता है। घनश्याम तिवाड़ी के हाथ में 64 हजार 400 रुपए कैश हैं, जबकि उनकी पत्नी इस मामले में भी उनसे आगे हैं। उन्होंने पति घनश्याम तिवाड़ी को 15 लाख 77,544 रुपए का बिना शर्त लोन भी दे रखा है।

जयपुर | राज्यसभा में बीजेपी के सहारे सांसद बने नेता घनश्याम तिवाड़ी की पत्नी की आय उनसे कई गुना ज्यादा है। यह आंकड़ों की जादूगरी है या कुछ और यह तो पता नहीं। परन्तु आयकर विभाग को भरे रिटर्न में तो यही सामने आया है।
घनश्याम तिवाड़ी कई बार विधायक रह चुके हैं। बावजूद इसके उनकी पत्नी पुष्पा तिवारी का आर्थिक वजूद उनसे बड़ा नजर आता है। न केवल आईटीआर बल्कि हाथ में कैश भी तिवारी की पत्नी के पास ज्यादा रहता हैं खुद तिवारी ने राज्यसभा चुनाव के लिए दिए गए अपने आय और संपत्ति संबंधित ब्यौरे में यह जानकारियां दी है।
घनश्याम पुत्र सुवालाल तिवाड़ी ने अपने शपथ पत्र में बताया कि 1 लाख 80 हजार रुपए उन्होंने 2016—17 में, 2 लाख 40 हजार रुपए 2017—18 में, छह लाख एक हजार 310 रुपए 2018—19 में आय की। कोरोना में जहां आम व्यक्ति की आय बाधित हुई, वहीं नेताओं की आय पर कोई फर्क नहीं पड़ा। तिवारीजी की आय 2019—20 में करीब—करीब दुगुनी होती हुई 12 लाख 64 हजार हो गई। वहीं 2020—21 में उन्होंने अपनी आय 9 लाख 28 हजार 500 रुपए की आय दिखाई है।
अब उनकी पत्नी श्रीमती पुष्पा तिवाड़ी की बात करें तो उन्होंने 2016—17 में अपने पति से करीब आठ लाख ज्यादा कमाए। उनकी आय करीब 9 लाख 8 हजार 747 बताई। अगले साल 2017 में उनकी आय अपने पति के 1.80 लाख के मुकाबले 12 लाख 88 हजार 532 रुपए कमाए। 2018—19 में पुष्पा तिवाड़ी की आय थोड़ी कम हुई।
उन्होंने 12,69,354 रुपए की आय दर्शाई। परन्तु वे फिर भी अपने पति घनश्याम तिवारी से करीब दुगुनी अधिक आय अर्जित करने में आगे रहीं। कोरोना क्राइसिस में पुष्पा तिवारी की आय पर भी कोई आंच नहीं आई और 17 लाख 56 हजार 156 रुपए 2019—20 और 16 लाख 93 हजार 896 रुपए कमाते हुए अपने पति को आय में पीछे छोड़ा।
हाथ में भी ज्यादा रुपए
घनश्याम तिवाड़ी के हाथ में 64 हजार 400 रुपए कैश हैं, जबकि उनकी पत्नी इस मामले में भी उनसे आगे हैं। श्रीमती पुष्पा तिवाड़ी के पास कैश इन हैण्ड 96 हजार 230 रुपए हैं। वैसे तो बैंक खातों में भी श्रीमती पुष्पा आगे हैं, लेकिन विधानसभा की पेंशन और तनख्वाह वाले अकाउंट के चलते तिवाड़ी के पास सैंतीस लाख रुपए से अधिक एक ही खाते में है।
ये भी पढ़ें:- प्रेरणा पुंज: कहानी कीर्ति की! अनुकम्पा को ठोकर मार संघर्ष चुना, नियति ने कहर ढाया, आज सफलता ने मचा दिया शोर
पति को बिना शर्त लोन भी दे रखा है
राज्यसभा सांसद बने तिवाड़ी की पत्नी अपने पति पर आर्थिक रूप से मेहरबान भी हैं। उन्होंने पति घनश्याम तिवाड़ी को 15 लाख 77,544 रुपए का बिना शर्त लोन भी दे रखा है। पत्नी द्वारा बिना शर्त पति की इतनी आर्थिक मदद के बावजूद तिवाड़ी का मनी मैनेजमेंट कमजोर ही नजर आता है।
हालांकि 2018 में सांगानेर से चुनाव लड़ते वक्त तिवारी को दिए गए इस लोन के बारे में श्रीमती पुष्पा ने उल्लेख भी किया है कि 31 अक्टूबर 2018 को यह लोन दिया गया। परन्तु उसमें दस हजार राशि कम (15 लाख 67,544) बताई है।
उनके आईटीआर को देखकर लगता है कि मैडम ही उन पर भारी हैं और उनका धन प्रबंधन शानदार हैं। यही वजह है कि जहां घनश्याम तिवाड़ी की कुल संपत्ति 42 लाख 16 हजार 933 रुपए है, जबकि श्रीमती पुष्पा तिवाड़ी के पास 1 करोड़ 22 लाख 24 हजार 66 रुपए की चल संपत्ति हैं। यही नहीं अचल सम्पत्ति में जहां घनश्याम तिवाड़ी के नाम से 1 करोड़ 31 लाख की प्रोपर्टी है तो पुष्पा तिवाड़ी करीब 2 करोड़ 61 लाख 10 हजार की सम्पत्ति की मालकिन हैं।
Pervez Musharraf News: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत नाजुक, परिजनों ने की दुआ की अपील
आय का जरिया क्या
अब आते हैं कि दोनों की आय का जरिया क्या है। घनश्याम तिवारी ने राजनीतिक और सांस्कृतिक कामों को पेशा बताया है। वहीं परम्परा के अनुसार खुद को किसान भी बताया है। वहीं श्रीमती पुष्पा तिवारी गृहिणी हैं। उन्हें सामाजिक—सांस्कृतिक और कृषि कार्यों से जुड़ा बताया है। घनश्याम तिवारी ने अपनी आय का साधन पेंशन को बताया है। जबकि पुष्पा तिवारी की आय का स्रोत एक पार्टनरशिप फर्म है। घनश्याम तिवारी पर करीब 19 लाख 77 हजार की देनदारियां हैं। इनमें श्रीमती पुष्पा की ओर से दिया गया बेशर्त ऋण प्रमुख है। वहीं श्रीमती पुष्पा पर करीब सवा छह करोड़ की बैंक समेत कुल देनदारियां हैं।
घनश्याम तिवाड़ी का परिचय
घनश्याम तिवाड़ी (जन्म 19 दिसंबर 1947) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। ये 2013 और 2018 के बीच राजस्थान के सांगानेर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रहे हैं। हाल ही में वे भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। तिवाड़ी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। 6 बार के विधायक तिवारी एक ही निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीन बार चुनाव जीते। 2022 के राज्यसभा चुनावों में बीजेपी के प्रत्याशी के तौर पर ये देश के उच्च सदन राज्यसभा में पहुंचे हैं। वह राजस्थान के प्रमुख नेताओं में से एक हैं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार (2003 से 2008) में वे शिक्षा मंत्री रहे। उनकी धर्मपत्नी का नाम श्रीमती पुष्पा तिवाड़ी हैं।
Must Read: नवनियुक्त महामंत्री धर्मपाल पहुंचे लखनऊ, बोले, संगठन का विस्तार अनवरत रहेगा जारी
पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.