Pervez Musharraf News: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत नाजुक, परिजनों ने की दुआ की अपील

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत नाजुक बनी हुई है। मुशर्रफ अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहे हैं। वे बीते कई  सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। जिसके बाद उनके परिवार ने भी उनकी सलामती के लिए दुआ करने की अपील की है। 

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत नाजुक, परिजनों ने की दुआ की अपील

नई दिल्ली | पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत नाजुक बनी हुई है। मुशर्रफ अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहे हैं। वे बीते कई  सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। जिसके बाद उनके परिवार ने भी उनकी सलामती के लिए दुआ करने की अपील की है। 

ये भी पढ़ें:-  Nupur Sharma Controversy: रांची में बवाल, कई पुलिसकर्मी घायल, धारा 144 लगाई

परिजन बोले- खराब हो रहे हैं अंग, दुआ कीजिए
1999 से 2008 तक पाकिस्तान पर शासन करने वाले पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की बीमारी काफी गंभीर बताई गई हैं जिसके कारण अब उनका बचना लगभग संभव नहीं है। ऐसे में उनके परिवार ने ट्विटर पर अपने संदेश में कहा है कि वे गंभीर चरण से गुजर रहे हैं जहां से सुधार की उम्मीद नहीं है। उनके अंग खराब हो रहे हैं। ऐसे में उनके लिए दुआ कीजिए। 

ये भी पढ़ें:- प्रेरणा पुंज: कहानी कीर्ति की! अनुकम्पा को ठोकर मार संघर्ष चुना, नियति ने कहर ढाया, आज सफलता ने मचा दिया शोर

मौत की उड़ चुकी अफवाह
आपको बता दें कि, मौत से जूझते हुए पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की मौत की खबर भी उड़ चुकी है। पाकिस्तान के एक टीवी चौनल ने ये दावा किया था कि परवेज मुशर्रफ का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो चुका है। जिसके बाद पाकिस्तान के साथ-साथ पूरी दुनिया में खलबली मच गई थी। ऐसे में उनके परिवार ने इस खबर का खंडन कर उनकी सलामति की दुआ मांगी है।

Must Read: हंगरी की राजधानी बुड़ा पोस्ट में चीनी यूनिवर्सिटी शुरू करने का जमकर विरोध, हजारों लोग सडक़ों पर

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :