भीषण गर्मी से झुलसे नौनिहाल! : राजस्थान सरकार ने घोषित की कल से सभी स्कूलों में छुट्टी

राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों को देखते हुए आखिरकार राज्य सरकार को बच्चों पर दया आ ही गई जिसके बाद शिक्षा विभाग ने 11 मई यानि कल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया है।

राजस्थान सरकार ने घोषित की कल से सभी स्कूलों में छुट्टी

जयपुर | राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों को देखते हुए आखिरकार राज्य सरकार को बच्चों पर दया आ ही गई जिसके बाद शिक्षा विभाग ने 11 मई यानि कल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि, प्रदेश में तापमान 47 डिग्री को भी पार कर गया। बीते दिन बांसवाड़ा में पारा 47.2 डिग्री दर्ज किया गया है। ऐसे में बच्चों का स्कूलों के लिए घरों से बाहर निकलना बेहद ही खतरनाक हो सकता है।

ये भी पढ़ें:- Gujarat Assembly Election : चुनाव से पहले गुजरात कांग्रेस को झटका, ये दिग्गज नेता ‘हाथ’ छोड़ ‘भाजपा’ में शामिल

गर्मी से बच्चे होने लगे बीमार
प्रदेश में दिन खिलने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाती है और कुछ ही घंटों में आसमान से आग बरसने लगती है। ऐसे में स्कूल के बच्चों के हाल बेहाल हो रहे हैं। कई बच्चों के तो तेज गर्मी के चलते बीमार होने की खबरें भी सामने आई हैं। ऐसे में गर्मी के तेवर को देखते हुए राज्य सरकार का ये बच्चों और अभिभावकों को राहत देने वाला होगा। शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए 11 मई से स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया है। लेकिन जिन बच्चों की परीक्षाएं चल रही  हैं वे यथावत रहेंगी। इस संबंध में शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार...

- प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में 11 मई से सत्र के अंत तक अवकाश रहेगा। 
- जिन कक्षाओं की परीक्षाएं चल रही हैं, वे यथावत जारी रहेंगी।
- शिक्षक इस अवधि में परीक्षा परिणाम तैयार करने एवं आगामी सत्र के लिए आवश्यक तैयारी का कार्य करेंगे। 

ये भी पढ़ें:- Punjab: मोहाली में इंटेलिजेंस ऑफिस पर रॉकेट से हमला, हाई अलर्ट, सीएम मान ने दिए ये निर्देश

Must Read: Cyber crime: ऑनलाइन ठगी के साथ अब हनीट्रेप केस भी, सिरोही के युवाओं के अश्लील ​वीडियो बनाकर कर रहे हैं ब्लैकमेल

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :