दीदी ने पीएम को किया टारगेट: दिल्ली दौरे पर ममता दीदी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, प्रेस की आजादी से लेकर महंगाई पर उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पांच दिनों के दिल्ली दौरे पर है। ममता दीदी ने प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की। इसके बाद अब दीदी ने केंद्र की मोदी सरकार पर पेगासस विवाद, प्रेस की आजादी, महंगाई पर घेरा और जबरदस्त हमला बोला। ममता बनर्जी ने कहा कि देश में अभी के हालात इमरजेंसी से भी गंभीर हैं।

दिल्ली दौरे पर ममता दीदी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, प्रेस की आजादी से लेकर महंगाई पर उठाए सवाल

नई दिल्ली।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) पांच दिनों के दिल्ली दौरे पर है। ममता दीदी ने PM से भी मुलाकात की। इसके बाद अब दीदी ने केंद्र की मोदी सरकार पर पेगासस विवाद, प्रेस की आजादी, महंगाई(Pegasus controversy, freedom of the press, inflation) पर घेरा और जबरदस्त हमला बोला। ममता बनर्जी ने कहा कि देश में अभी के हालात इमरजेंसी से भी गंभीर हैं। अभी फ्रीडम ऑफ प्रेस (प्रेस की आजादी) बिल्कुल भी नहीं बची है। पेगासस विवाद पर बोलते हुए ममता ने कहा कि मेरा फोन को हैक किया गया। इसके साथ ही अभिषेक औऱ प्रशांत किशोर का भी फोन हैक किए गए। पेगासस(Pegasus) के जरिए हमारी सुरक्षा को खतरे में डाला जा रहा है। हमने अपने कुछ लोगों को त्रिपुरा भेजा, जहां उन्हें नजरबंद कर दिया गया है। संसद(Parliament) में कोई काम नहीं हो पा रहा है और विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महंगाई पर कहा कि आज GDP का मतलब गैस-डीजल-पेट्रोल (Gas-Diesel-Petrol) हो गया है। सरकार इसके जरिए जनता से पैसा इकट्ठा कर रही है। नरेंद्र मोदी 2019 में लोकप्रिय थे। आज उन्होंने शवों का रिकॉर्ड नहीं रखा है, अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया गया और शवों को गंगा नदी में फेंक दिया गया। जिन लोगों ने अपनों को खोया वे भूलेंगे नहीं और माफ करेंगे। ममता बनर्जी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कहा कि पूरे देश में खेला होगा।

यह एक सतत प्रक्रिया है..। जब आम चुनाव (2024) आएंगे, तो यह मोदी बनाम पूरा देश होगा। ममता ने कहा कि आज मेरी सोनिया जी और अरविंद केजरीवाल(Sonia ji and Arvind Kejriwal) से मुलाकात हुई है। संसद सत्र के बाद विपक्षी दलों को मिलना चाहिए। ममता ने आगे कहा कि विपक्षी एकता राजनीतिक पार्टियों पर निर्भर करता है। यदि कोई लीड करता है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मैं किसी पर अपना ओपिनियन नहीं थोपना चाहती हूं।

अभी कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, हम संसद सत्र के बाद सभी राजनीतिक दलों के साथ मिलकर बात करेंगे। लालू यादव से भी उनकी बात हुई है, सभी लोग साथ आना चाहते हैं। सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) भी विपक्षी एकता चाहती हैं और उनसे मिलकर इस विषय पर बात करूंगी। उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी मोर्चे पर सभी गंभीर होकर काम करते हैं, तो 6 महीने में नतीजे दिख सकते हैं। 
अब देशभर में खेला होबे
अब 'खेला होबे' की गूंज पूरे देश में सुनाई देगी। ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने कहा कि अब हम सच्चा दिन देखना चाहते हैं..। देश की जनता ने बहुत दिनों तक अच्छे दिन का इंतज़ार किया है। BJP बहुत मजबूत पार्टी है और अब विपक्ष को मजबूत होना होगा। उम्मीद है कि 2024 में इतिहास रचेंगे। राजनीति में चीजें बदल जाती हैं। सियासी तूफ़ान आया तो हालात को संभालना हुआ मुश्किल। ममता बनर्जी ने बुधवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी(Congress interim president Sonia Gandhi) से 10 जनपथ पर जाकर मुलाकात कीं। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजदू रहे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए ममता ने कहा कि सोनिया जी ने मुझे चाय पर आमंत्रित किया, राहुल जी भी वहां थे। हमने सामान्य रूप से राजनीतिक स्थिति, पेगासस और कोविड स्थिति पर चर्चा की और विपक्ष की एकता पर भी चर्चा की। 

Must Read: नेशनल डिफेंस एकेडमी पुणे में नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह ने कैडेट्स के साथ लगाए पुश अप्श, 140वें कोर्स की पासिंग आउट परेड को दी सलामी

पढें दिल्ली खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :