पंचायतराज चुनाव 2020: जालोर प्रधान की कुर्सी के लिए इन दिग्गजों की है दावेदारी, भाजपा-कांग्रेस के बीच होगी टक्कर

राजस्थान के बड़े जिलों में निकाय चुनाव संपन्न हो गए और अब पंचायतराज चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी है। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन भरे जा चुके हैं। कांग्रेस और भाजपा से कई लोगों ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

जालोर प्रधान की कुर्सी के लिए इन दिग्गजों की है दावेदारी, भाजपा-कांग्रेस के बीच होगी टक्कर

महावीरसिंह बारड़. जालोर | राजस्थान के बड़े जिलों में निकाय चुनाव संपन्न हो गए और अब पंचायतराज चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी है। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन भरे जा चुके हैं। कांग्रेस और भाजपा से कई लोगों ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। पार्टियां भी उनमें से मजबूत प्रत्याशी को टटोल कर मैदान में उतारेंगी। जालोर जिले की बात की जाए तो 10 पंचायत समिति के 220 सदस्यों के लिए और जिला परिषद के 31 सदस्यों के लिए चुनाव हो रहा है।


विधानसभा व लोकसभा की तरह पंचायती राज चुनाव का भी हम खास कवरेज करेंगे। हम बताएंगे जालोर जिले की 10 पंचायत समिति में प्रधान की कुर्सी के लिए कौन-कौन मजबूत दावेदारी में है और जिला प्रमुख की सीट पर कौन कब्जा कर सकता है।
आज हम बात करेंगे जालोर जिला मुख्यालय की पंचायत समिति की. जालोर पंचायत समिति में प्रधान की सीट सामान्य पुरुष की है। जालोर पंचायत समिति के अधीन 17 वार्ड है। 9 नवंबर को नामांकन का अंतिम दिन भी है। यहां पर सामान्य पुरुष में भाजपा और कांग्रेस के बीच कई दिग्गज प्रबल दावेदारी में है। जिनकी नजरें प्रधान की कुर्सी पर है। भाजपा से बात की जाए तो भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत इस बार पंचायती राज चुनाव के मैदान में उतरेंगे और अगर जीत जाते हैं तो जालोर प्रधान की कुर्सी के लिए भाजपा की तरफ से प्रबल दावेदारी करेंगे। इसके अलावा भाजपा के ही किसान संघ के नेता बजरंगसिंह राठौड़ भी मैदान में है। इनकी जीत भी यदि होती है तो भाजपा से प्रधान की दावेदारी करेंगे।
अब बात करते हैं कांग्रेस पार्टी के प्रबल दावेदारों की। सबसे पहला नाम आता है प्रदीपसिंह चौहान सियाणा का। ये पहले भी जालोर पंचायत समिति के प्रधान रह चुके हैं। इनकी पत्नी भी जालोर प्रधान रह चुकी हैं। कांग्रेस से इस बार भी मैदान में है और प्रधान के दावेदार भी। इस बार एक ओर नया चेहरा कांग्रेस से सामने आया है। नरेंद्रसिंह बालावत चुरा। इनका नाम भी इस बार प्रधान की दावेदारी में प्रबल रूप से उठ रहा है। कांग्रेस से इस बार मैदान में है और प्रधान के दावेदार भी। इसके अलावा यहां माली या पुरोहित जाति से भी किसी उम्मीदवार पर समीकरण बैठ सकता है।

Must Read: Chief Minister Ashok Gehlot ने प्रदेश में शीतलहर और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान पर आकलन करने के दिए निर्देश

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :