Rajasthan @ CM के बयान से राजनैतिक हलचल: भाजपा में मूर्खों को बना दिया पदाधिकारी, मुख्यमंत्री के उम्मीदवार बनकर बैठे नेता कर रहे हैं बेवकूफी की बातें:सीएम
राजस्थान में दलित युवक की हत्या मामले ने राजनीतिक रूप धारण कर लिया है। देश की दोनों प्रमुख पार्टियों की ओर से लगातार बयानबाजी की जा ही है। अब इस बयान बाजी में राजस्थान के मुख्यमुंत्री अशोक गहलोत भी उतर गए। मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा नेताओं को मूर्ख बताते हुए बेवकूफ तक कह दिया।

जयपुर।
राजस्थान में दलित युवक की हत्या मामले ने राजनीतिक रूप धारण कर लिया है। देश की दोनों प्रमुख पार्टियों की ओर से लगातार बयानबाजी की जा ही है। अब इस बयान बाजी में राजस्थान के मुख्यमुंत्री अशोक गहलोत(Chief Minister Ashok Gehlot) भी उतर गए। मुख्यमंत्री गहलोत ने BJP नेताओं को मूर्ख(idiot) बताते हुए बेवकूफ तक कह दिया। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि BJP में मूर्ख पदाधिकारी बन गए है। भाजपा के पदाधिकारियों को सेंस तक नहीं है कि किस तरह की घटना पर क्या किया जाता है। प्रदेश के हनुमानगढ़(Hanumangarh) के पीलीबंगा में प्रेमपुरा में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना की जांच और फैक्ट्स जुटाने के लिए BJP ने मंगलवार को 3 विधायकों का प्रतिनिधिमंडल भेजा, इस को लेकर मुख्यमंत्री ने बयान दिया।
गहलोत ने कहा, 'मैं पहली बार ऐसे नेताओं को देख रहा हूं, जो मुख्यमंत्री के उम्मीदवार बनकर बैठे हैं और बेवकूफी की बातें कर रहे हैं। BJP के पदाधिकारी कहते हैं कि प्रदेश में प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) और राहुल गांधी(Rahul Gandhi) क्यों नहीं आते हैं। भाजपा नेता खाली बैठे-बैठे अखबारबाजी करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर कमेंट करते रहते हैं।' मुख्यमंत्री अशोक गहलोत(Chief Minister Ashok Gehlot) ने मंगलवार को मीडिया से कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, तो क्या राहुल और प्रियंका गांधी किसी घटना पर आएंगे या विपक्ष के नेता के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को यहां आना चाहिए। प्रदेश में PM, गृहमंत्री, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा(JP Nadda) को आना चाहिए। इन्हें हनुमानगढ़ में क्या हुआ, इस घटना पर जानकारी लेनी चाहिए।
CM गहलोत ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों को सेंस तक नहीं कि किस तरह की घटना में क्या किया जाता है। एक आदमी जो मारा गया, उसके घर भाजपा से कोई नहीं गया। कम से कम विपक्षी पार्टी के नेता को पीड़ित परिवार के घर जाकर बैठना चाहिए था। BJP नेता जयपुर में खाली बैठे-बैठे अखबारबाजी करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर कमेंट करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पीलीबंगा में BJP की ओर से 3 विधायकों का प्रतिनिधिमंडल भेजने पर गहलोत ने कहा कि यही तो उनकी मूर्खता है। जब कोई व्यक्ति मरा, उसी दिन भाजपा पीलीबंगा में प्रतिनिधिमंडल भेज देते।
गहलोत ने कहा कि BJP वाले बेवकूफ लोग हैं, जो देश और प्रदेश में बेवकूफी कर रहे हैं। भाजपा वाले बिना मतलब की तुलना करते हैं। BJP नेता कह रहे है कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को राजस्थान(Rajasthan) क्यों नहीं आना चाहिए। जबकि राजस्थान में हमारी कांग्रेस की सरकार है। इसलिए उन्हें BJP के केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) और अमित शाह को कहना चाहिए कि वो यहां आकर देखें।
Must Read: राहुल गांधी का बयान बना कांग्रेस के गले की हड्डी, अशोक गहलोत के बाद दूसरे नेता दे रहे सफाई।
पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.