पंजाब प्रधानमंत्री मोदी की अबोहर रैली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के अबोहर में की रैली, मोदी ने कांग्रेस के बयान पर दिया जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में  विधानसभा चुनावों के प्रचार में रैलियां कर रहे हैं। आज मोदी ने पंजाब के अबोहर में कांग्रेस के साथ अन्य पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के बयान का जवाब भी जवाब दिया तो आप पार्टी पर  भी निशाना साधा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के अबोहर में की रैली, मोदी ने कांग्रेस  के बयान पर दिया जवाब

नई दिल्ली, एजेंसी। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में  विधानसभा चुनावों के प्रचार में रैलियां कर रहे हैं। आज मोदी ने पंजाब के अबोहर में कांग्रेस के साथ अन्य पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। 
मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के बयान का जवाब भी जवाब दिया तो आप पार्टी पर  भी निशाना साधा। 
मोदी नेकहा कि कांग्रेस हमेशा एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे से लड़ाती रही है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री नेबयान दियाा और दिल्ली के परिवार के मालिक ने बगल में खड़े होकर तालियां बजाई। 
इन बयानों से किसका अपमान किया जा रहा है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि यूपी के भइयों को घुसने नहीं देंगे।  कल संत रविदास की जयंती मनाई गई। 
संत रविदास भी यूपी के बनारस में पैदा हुए। तो क्या कांग्रेस पंजाब से संत रविदास को निकाल देंगी। मैं बता दूं कि यहां ऐसा कोई गांव नहीं होगा, जहां उत्तर प्रदेश या बिहार के भाई बहन मेहनत नहीं करते हों।
 मोदी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह का जन्म भी पटना बिहार में हुआ था। कांग्रेस कह रही है कि बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। 
आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए मोदी ने कहा कि केजरीवाल के विश्वस्त साथी ने जो आरोप लगाए है वह खतरनाक है। 
उनके इरादों के बारे में जो कहा गया उसे हर मतदाता व देशवासी को गंभीरता से लेना चाहिए। 
मोदी नेकहा कि यह लोग पंजाब को तोड़ने का सपना देख रहे है। सत्ता पाने के लिए अलगाव वादियों से हाथ मिलाने को तैयार हो गए।देश को तोड़ने के लिए वे तैयार हैं। सीमा पर बीएसएफ का क्षेत्र बढ़ने का विरोध कर रहे हैं। 
अबोहर रैली में मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि के तौर पर पंजाब के किसानों के खातों में आए रुपयों के बारे में चर्चा की। मोदी ने कहा कि 23 लाख किसानों को लाभ मिला है। 
आज देश में हर जगह आयुष्मान भारत स्कीम से इलाज हो रहा है।  दिल्ली सरकार इस योजना से नहीं जुड़ पाई। इसलिए वहां पांच लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही। 
मोदी ने कहा कि पंजाब में हर व्यापार पर माफिया का कब्जा है। यहां के छोटे व्यापारियों को बड़ी तकलीफ हो रही है। यहां की गलत नीतियों से व्यापारी नुकसान उठा रहे है। 
पंजाब की इंडस्ट्री यहां से जा रही है। 
पंजाब में बना देंगे डबल इंजन सरकार, ड्रग माफिया की होगी विदाई
मोदी ने कहा कि पंजाब में एक बार मौका दे। यहां डबल इंजन ​सरकार ड्रग माफियाओं की विदाई कर देगी। 
पंजाब विकास में अग्रसर हो जाएगा। आपको बता दें कि मोदी ने यह तीसरी और आखिरी रैली थी। इससे पहले जालंधर, पठानकोट में मोदी ने रैली की थी। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को गणना होगी। 

Must Read: राजस्थान में आखिरकार बदल गई चुनाव की तारीख, अब 25 नवंबर को होगा मतदान।

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :