जयपुर पीडब्ल्यूडी विभाग में नियुक्तियां: सार्वजनिक निर्माण विभाग में 635 अभियांताओं को दी गई नियुक्ति, अब पीडब्ल्यूडी के कार्य को मिलेगी रफ्तार
सार्वजनिक निर्माण विभाग में लोक सेवा आयोग से चयनित होकर आए 311 सिविल अभियंताओं को नियुक्ति कर पदस्थापित कर दिया है।

जयपुर।
सार्वजनिक निर्माण विभाग में लोक सेवा आयोग से चयनित होकर आए 311 सिविल अभियंताओं को नियुक्ति कर पदस्थापित कर दिया है।
इसके अतिरिक्त राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड से चयनित 68 कनिष्ट अभियंता (सिविल) को नियुक्ति प्रदान कर पदस्थापित किया जा चुका है, तथा 256 कनिष्ट अभियंता सिविल डिग्रीधारी को नियुक्ति प्रदान कर दी गयी है।
इस प्रकार विभाग में 635 नवचयनित अभियंताओं को नियुक्ति दी गयी है। जिससे विभागीय कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर संपादित करने में योगदान मिलेगा।
Must Read: बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे पीएम मोदी, झारखंड को मिलेगी कई सौगात
पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.