Bangkok Nightclub Fire: बैंकॉक के नाइट क्लब में भीषण आग, 13 लोगों की जलकर मौत, 35 लोग झुलसे, बड़ी संख्या में पहुंचते हैं भारतीय पर्यटक भी

Bangkok Nightclub Fire: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आगजनी की एक बड़ी घटना हो गई है। जिसमें 13 लोगों की जलकर मौत हो गई और 35 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। ये हादसा बैंकॉक के दक्षिण-पूर्व में चोनबुरी प्रांत के एक नाइट क्लब में शुक्रवार को हुआ है।

बैंकॉक के नाइट क्लब में भीषण आग, 13 लोगों की जलकर मौत, 35 लोग झुलसे, बड़ी संख्या में पहुंचते हैं भारतीय पर्यटक भी

नई दिल्ली | Bangkok Nightclub Fire: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आगजनी की एक बड़ी घटना हो गई है। जिसमें 13 लोगों की जलकर मौत हो गई और 35 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। ये हादसा बैंकॉक के दक्षिण-पूर्व में चोनबुरी प्रांत के एक नाइट क्लब में शुक्रवार को हुआ है। आग लगने के बाद यहां मौजूद लोग इधर-उधर भागते और जान बचाने के लिए चीखते नजर आए।

ये भी पढ़ें:- संकट में दुनिया: चीन ने ताइवान क्षेत्र में दागी बैलेस्टिक मिसाइलें, ताइवान ने भी संभाला मोर्चा, 50 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द

आधी रात करीब 1 बजे अचानक लगी आग
पुलिस अधिकारी ने इस दर्दनाक घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, सट्टाहिप जिले के माउंटेन बी नाइट क्लब में आग गुरुवार आधी रात के बाद करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। अग्नीकांड में हताहत होने वाले सभी लोग थाईलैंड के नागरिक बताए गए हैं। वहीं, राहत व बचाव कार्य में जुटे सवांग रोजनाथम्मासथान फाउंडेशन के हवाले से बैंकाक पोस्ट की खबर की माने तो आग में झुलसने से 40 लोगों की मौत हो गई है। 

ये भी पढ़ें:-  सुलगता सवाल: जब पंजीयन ही नहीं था, फिर कैसे विमंदित बालिका पुनर्वास गृह में नौ बच्चियों को आठ माह से रखा

भारतीय पर्यटक भी पहुंचते हैं बड़ी संख्या में
बैंकॉक का ये नाइट क्लब काफी मशहूर है। यहां बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक भी एंजॉय करने पहुंचते है। हालांकि, अभी तक किसी भी भारतीय के हताहत होने की कोई सूचना नहीं आई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

Must Read: देश—विदेश में बढ़ रहा है Corona infection , France में 24 घंटों के दौरान आए 1 लाख केस, भारत में ​ओमिक्रॉन के केस 500 पार

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :