Maharashtra Cabinet Expansion: एकनाथ शिंदे की केबिनेट का विस्तार जल्द, BJP को मिल सकते हैं ये बड़े विभाग

महाराष्ट्र में चल रहे पॉलिटिक ड्रामे में उद्धव ठाकरे से अलग होकर सत्ता संभालने वाले महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे अब केबिनेट विस्तार की तैयारी में है। ऐसे में महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार का जल्द ही केबिनेट विस्तार होने वाला है।

एकनाथ शिंदे की केबिनेट का विस्तार जल्द, BJP को मिल सकते हैं ये बड़े विभाग

मुंबई | महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, महाराष्ट्र में चल रहे पॉलिटिक ड्रामे में उद्धव ठाकरे से अलग होकर सत्ता संभालने वाले महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे अब केबिनेट विस्तार की तैयारी में है। ऐसे में महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार का जल्द ही केबिनेट विस्तार होने वाला है।

दो चरणों में होगा केबिनेट विस्तार
सूत्रों की माने तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार एक साथ न करते हुए दो चरणों में करना चाहते हैं। जिसके अनुसार पहला विस्तार राष्ट्रपति चुनाव से पहले होगा और दूसरा विस्तार चुनाव के बाद किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें:- Lalu Yadav Health: लालू यादव का दिल्ली एम्स में चल रहा इलाज, फ्रैक्चर से बॉडी में नहीं हो रहा मूवमेंट

इस तरह हो सकता है विभागों का बंटवारा?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केबिनेट विस्तार को लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। जिसके अनुसार ये तय कर लिया गया है कि केबिनेट में भाजपा के कोटे से 28 विधायकों को मंत्री बनाया जाएंगा, जिनमें से 8 राज्य मंत्री होंगे। भाजपा को गृह, वित्त, हाउसिंग, राजस्व, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, ग्राम विकास और खेल जैसे विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

ये भी पढ़ें:- Bhagwant Mann Wedding: गुरप्रीत कौर संग शादी के बंधन में बंधे पंजाब के सीएम साब, गोल्डन शेरवानी में आए नजर

Must Read: राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से पूर्व कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने शुरू किया विधायकों को टटोलना, सिरोही का नंबर कल

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :