गुजरात सरकार में सीएम का इस्तीफा: कर्नाटक, उत्तराखंड के बाद अब गुजरात में भाजपा ने बदला मुख्यमंत्री, गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने विधानसभा चुनाव से एक साल पहले पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद भाजपा ने नया नेता चुनने के लिए गांधीनगर में कल रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है।अब गुजरात के नए मुख्यमंत्री की दौड़ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम

कर्नाटक, उत्तराखंड के बाद अब गुजरात में भाजपा ने बदला मुख्यमंत्री, गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा

अहमदाबाद, एजेंसी।
गुजरात की राजनीति में आज सुबह अचानक हंगामा हो गया। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Vijay Rupani) ने विधानसभा चुनाव से एक साल पहले पद से इस्तीफा (Resignation) दे दिया। CM के इस्तीफे के बाद भाजपा ने नया नेता चुनने के लिए गांधीनगर में कल रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। अब गुजरात के नए मुख्यमंत्री की दौड़ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल सहित भाजपा के गुजरात के अध्यक्ष सीआर पाटिल का नाम प्रमुखता से चल रहा है। इनमें भी मांडविया का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। 

अब ​नई जिम्मेदारी का किया जाएगा निर्वहन: रुपाणी
गुजरात के CM रहे विजय रुपाणी ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान रुपाणी ने कहा कि पार्टी में समय के साथ दायित्व बदलते रहते है। भाजपा पार्टी में यह स्वाभाविक प्रक्रिया है। इसमें बतौर मुख्यमंत्री मैंने मेरा सबसे अच्छा कार्य करने का प्रयास किया। अब जो भी जिम्मेदारी पार्टी की ओर से मिलेगी, उसका निर्वहन किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री बदलने के पीछे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव बताए जा रहे है। पार्टी में ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि सीएम बदलने से जनता की नाराजगी कुछ हद तक कम की जा सकती है। रुपाणी के मुताबिक हम प्रदेश के चुनाव नरेंद्र मोदी जी की अगुआई में लड़ते हैं और 2022 का चुनाव भी उन्हीं की अगुआई में लड़ा जाएगा। गौरतलब है कि रुपाणी ने 26 दिसंबर 2017 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। भाजपा ने गुजरात में 2017 के चुनाव में 182 सीटों में से 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। फिर रुपाणी विधायक दल के नेता और नितिन पटेल उपनेता चुने गए थे। रुपाणी फिलहाल राजकोट (पश्चिम) सीट से विधायक हैं।

दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चल रही हैं सरकार: कांग्रेस
वहीं गुजरात के सीएम के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस  ने कहा कि गुजरात की सरकार का रिमोट दिल्ली में है। यहां दिल्ली से रिमोट कंट्रोल वाली सरकार चलाई जा रही है। गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल(Hardik Patel) ने कहा कि दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चलाई जा रही सरकार को कोरोना में अव्यवस्था और नाकामी की वजह से लोगों में नाराजगी नजर आने लगी। ऐसे में भाजपा CM बदलकर लोगों को गुमराह कर रही है। उसने उत्तराखंड में भी यही किया है।

3 माह में 4 मुख्यमंत्री बदले
BJP शासित राज्यों में अब मुख्यमंत्री बदलने का दौर चल रहा है। गुजरात में ही नहीं, इसके अलावा भी भाजपा ने अन्य राज्यों में मुख्यमंत्री बदल दिए। रुपाणी 3 महीने में चौथे मुख्यमंत्री बन गए है। जुलाई में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बदला गया था। फिर जुलाई में ही उत्तराखंड में दो बार मुख्यमंत्री बदले गए। पहले त्रिवेंद्र रावत की जगह तीरथ सिंह को और फिर उनकी जगह पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंप दी गई।

Must Read: Uttar Pradesh में डबल इंजन की सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा दी, सम्मान दिया, उनकी गरिमा बढ़ाई यह अभूतपूर्व: पीएम मोदी

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :