अलर्ट! : भारत में एक ही दिन में मिले दो ‘मंकीपॉक्स’ पॉजिटिव, यहां बढ़ी दहशत

Monkeypox Alert: भारत में कोरोना के बाद अब नई बीमारी ‘मंकीपॉक्स’ को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। आज देश में पहली बार मंकीपॉक्स के दो नए मामलों की पुष्टि हुई। आज मंगलवार को केरल के साथ ही दिल्ली में भी एक नया मरीज सामने आया है।

भारत में एक ही दिन में मिले दो ‘मंकीपॉक्स’ पॉजिटिव, यहां बढ़ी दहशत

नई दिल्ली |  Monkeypox Alert: भारत में कोरोना के बाद अब नई बीमारी ‘मंकीपॉक्स’ को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। आज देश में पहली बार मंकीपॉक्स के दो नए मामलों की पुष्टि हुई। आज मंगलवार को केरल के साथ ही दिल्ली में भी एक नया मरीज सामने आया है। राजधानी दिल्ली में बिना किसी ट्रैवल हिस्ट्री के मंकीपॉक्स का मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। राजधानी में अब मंकीपॉक्स मरीजों की संख्या तीन हो चुकी है। बता दें कि, वहीं दो दिन पहले ही केरल में मंकीपॉक्स से ग्रसित एक मरीज की मौत भी हो गई थी।

ये भी पढ़ें:-  देश में कोरोना की ताजा स्थिति: देश में आज फिर गिरा कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा, लेकिन बढ़ गई मौतें

भारत में अब मिल चुके 8 मंकीपॉक्स संक्रमित
दुनिया के देशों में कोरोना की भांति तेजी से फैलते मंकीपॉक्स को डब्ल्यूएचओ ने पहले ही वैश्विक महामारी घोषित किया हुआ है। ऐसे में भारत में एक के बाद एक मिलते नए मरीजों से केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड पर आ चुकी है। बता दें कि, देश में अब तक मंकीपॉक्स के 8 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। जिनमें आठ मरीजों में तीन मरीज दिल्ली और पांच मरीज केरल में मौजूद हैं। इसके अलावा बीते दिन राजस्थान में भी एक संदिग्ध मरीज की पहचान हुई है जिसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनके आने के बाद ही इसके बारे में पुष्टि हो सकेगी।

ये भी पढ़ें:- Rajasthan Covid Updates: कोरोना की जद में आया राजस्थान! 24 घंटे में 298 नए संक्रमित, दो लोगों की गई जान

कैसे हुआ युवक पॉजिटिव?
राजधानी दिल्ली में आज 35 साल के नाइजीरियाई युवक की रिपोर्ट मंकीपॉक्स पॉजिटिव आई है। आज संक्रमित मिले इस युवक ने हाल ही दिनों में कोई भी यात्रा नहीं की थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग में हलचल है कि, फिर इसमें मंकीपॉक्स के लक्षण कहां से आए। बता दें कि, इससे पहले भी दिल्ली में रह रहा एक और नाइजीरियन मंकीपॉक्स पॉजिटिव पाया जा चुका है।

Must Read: बेनामी लेनदेन (निषेध) संशोधन अधिनियम 2016 पूर्व रूप में लागू नहीं हो सकता : सुप्रीम कोर्ट

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :