कांग्रेस से हुए ‘आजाद’: गुलाम नबी आजाद का ऐलान, जम्मू कश्मीर में बनाएंगे नई पार्टी, कांग्रेस से हुए ‘आजाद’ तो कह गए अपने मन की बात

राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस से 50 साल पुराना रिश्ता तोड़ते हुए हमेशा के लिए पार्टी को अलविदा कहने वाले गुलाम नबी आजाद ने अब जम्मू कश्मीर में नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं जम्मू कश्मीर लौट रहा हूं

गुलाम नबी आजाद का ऐलान, जम्मू कश्मीर में बनाएंगे नई पार्टी, कांग्रेस से हुए ‘आजाद’ तो कह गए अपने मन की बात

नई दिल्ली | राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस से 50 साल पुराना रिश्ता तोड़ते हुए हमेशा के लिए पार्टी को अलविदा कहने वाले गुलाम नबी आजाद ने अब जम्मू कश्मीर में नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं जम्मू कश्मीर लौट रहा हूं और वहां नई पार्टी बनाऊंगा। बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने दुखी मन से पार्टी को छोड़ते हुए सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा दिया और इसका कारण राहुल गांधी को बताया।

ये भी पढ़ें:-  Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट केस में नया ट्विस्ट, पहले दी गई ड्रग्स फिर 2 घंटे टॉयलेट में क्या हुआ? CCTV फुटेज में कई खुलासे

42 साल तक निभाया कांग्रेस का साथ
आपको बता दें कि, गुलाम नबी आजाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। आजाद 42 साल से कांग्रेस में थे। उन्होंने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया के साथ ही राहुल गांधी के साथ भी कांग्रेस के लिए काम किया है।

ये भी पढ़ें:- कलयुगी बहन की करतूत: प्रेमी के प्यार में पड़कर बहन ने किया राखी के रिश्ते को कलंकित, भाई को उतरवाया मौत के घाट

कांग्रेस से हुए ‘आजाद’ तो कह गए अपने मन की बात
गुलाम नबी आजाद आज अपने इस्तीफे में अपने मन की बात को साफतौर पर कह गए। उन्होंने सोनिया गांधी को लिखे  अपने पत्र में कहा कि, दुर्भाग्य से राहुल गांधी की राजनीति में एंट्री के बाद और खासतौर पर जनवरी 2013 में कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनने के बाद सलाह-मशविरे के साथ चलने की परंपरा ध्वस्त हो गई।  राहुल गांधी के पार्टी में आने के बाद सारे वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को किनारे लगा दिया। सोनिया गांधी सिर्फ एक नाममात्र की शख्सियत थीं। सभी महत्वपूर्ण निर्णय राहुल गांधी द्वारा लिए जा रहे थे, बल्कि इससे भी बदतर कहें तो उनके सुरक्षा कर्मियों और निजी सचिव निर्णय ले रहे थे।

Must Read: किया कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव का ऐलान, जानें कब होगा, कैसा रहेगा चुनावी शेड्यूल

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :