इंटक कर्मचारियों ने दिया 1 दिन का वेतन: हिंदुस्तान जिंक फेडरेशन के कर्मचारियों ने कोविड—19 कोष में दिए 81 लाख रुपए

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर हिन्दुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन (इन्टक) उदयपुर की ओर से मुख्यमंत्री सहायता कोष-कोविड-19 राहत कोष में 81 लाख 78 हजार 694 रूपए के चेक भेंट किए गए।

हिंदुस्तान जिंक फेडरेशन के कर्मचारियों ने कोविड—19 कोष में दिए 81 लाख रुपए

जयपुर।
कोरोनाकाल में जहां समाज में अधिकांश लोगों के रोजगार बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गए थे, वहीं दूसरी इस काल में ही मानवता का दूसरा एक रूप भी देखने को मिला। इस विकट परिस्थिति में लोगों ने दिल खोल कर आमजन या यूं कहा जाए कि जरूरतमंदों की सेवा की। इस मानवता का परिचय देते हुए ही हिन्दुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन (इन्टक) उदयपुर ने मुख्यमंत्री ​सहायता कोष में 81 लाख रुपए का चेक प्रदान किया है।  
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर हिन्दुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन (इन्टक) उदयपुर की ओर से मुख्यमंत्री सहायता कोष-कोविड-19 राहत कोष में 81 लाख 78 हजार 694 रूपए के चेक भेंट किए गए। फेडरेशन से संबद्ध हिन्दुस्तान जिंक के कार्मिकों ने अपने एक दिन के वेतन से एकत्र यह राशि कोविड-19 राहत कोष में सहयोग के लिए दी है।  गहलोत ने इसके लिए सभी कार्मिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फेडरेशन के महासचिव के.एस. शक्तावत, घनश्याम सिंह राणावत, लालूराम मीणा, प्रकाश श्रीमाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।  

Must Read: Indian Cricket Team के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :