भाजपा में मनोनयन : भाजपा में सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक की कमान डॉ.राजपुरोहित को, सिरोही के युवाओं में दिखा उत्साह

भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. जोगेंद्र सिंह सिलोर को सोशल मीडिया का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया हैं। डॉ. सिंह को इस पद पर मनोनीत करने से सिरोही के युवाओं में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। डॉ.जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित का सिरोही से लम्बा नाता रहा है।

भाजपा में सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक की कमान डॉ.राजपुरोहित को, सिरोही के युवाओं में दिखा उत्साह

सिरोही।
भारतीय जनता पार्टी (BJP )ने डॉ. जोगेंद्र सिंह सिलोर (Dr. Jogendra Singh Silor) को सोशल मीडिया (social media) का प्रदेश संयोजक मनोनीत (Nominated State Coordinator)किया हैं। डॉ. सिंह को इस पद पर मनोनीत करने से सिरोही (Sirohi) के युवाओं में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। डॉ.जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित (Dr.Jogendra Singh Rajpurohit) का सिरोही से लम्बा नाता रहा है। छात्र जीवन की शुरुआत सिरोही से करते हुए इन्होंने अनेकों ज़िम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है। विद्यार्थी परिषद में डॉ. सिंह राजस्थान के प्रदेश मंत्री रहे और राष्ट्रवादी छवी के साथ प्रखर वक्ता के रूप में पूरे प्रदेश के युवाओं बीच अलग पहचान बनाई है। 
भाजपा के नमो एप में प्रदेश संयोजक में बेहतरीन कार्य
राजनैतिक भूमिका में डॉ. राजपुरोहित को नमो ऐप प्रदेश संयोजक (namo app state coordinator)बनाया गया। इस कार्य को बेहतर रूप से करने के बाद मतदाता अभियान संयोजक , युवा टाउन हॉल जेसे कई प्रोजेक्ट पर शानदार प्रदर्शन किया गया। इसी के चलते डॉ. राजपुरोहित को भाजपा द्वारा युवाओं को पार्टी से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण ज़िम्मा दिया गया । परिश्रम ओर निष्ठा के आधार पर पार्टी ने युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की ज़िम्मेदारी दी। नगर निगम चुनाव जयपुर और नगर पालिका चुनाव साँचोर में भी डॉ राजपुरोहित ने बेहतर परिणाम पार्टी के समक्ष रखें। संगठन के प्रशिक्षण , विस्तारक योजना , स्वास्थ्य  सेवक अभियान और  सेवा ही संगठन ई बुक के कार्य का ज़िम्मा भी इनको दिया गया। इसी का परिणाम है कि भाजपा ने एक बार फिर बड़ी भूमिका में सिलोर को नेतृत्व दिया है। उनके इस बढ़ते क़द से प्रदेश के साथ ही साथ सिरोही के युवाओं में ज़बरदस्त उत्साह है। शु्क्रवार को घोषणा होते ही युवाओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर बधाई और शुभकामनाए दी।

Must Read: सियाचिन ग्लेशियर में ड्यूटी पर नायब सुबेदार सियाग को आया हार्ट अटैक, पार्थिव शरीर बीकानेर पहुंचने पर लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :