Himachal Accident: हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बस खाई में गिरी, 10 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

कुल्लू जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 10 लोगों की मौत होने की खबर है। खबर के अनुसार कुल्लू में सवारियों से भरी एक बस खाई में गिर गई है। जिसमें 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई यात्री घायल बताए गए हैं।

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बस खाई में गिरी, 10 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
Himachal Bus Accident

कुल्लू |  हिमाचल प्रदेश से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। यहां कुल्लू जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 10 लोगों की मौत होने की खबर है। खबर के अनुसार कुल्लू में सवारियों से भरी एक बस खाई में गिर गई है। जिसमें 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई यात्री घायल बताए गए हैं। इस हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने खेद जताया है।

जानकारी के अनुसार, कुल्लू में सैंज घाटी के न्यूली शेंशर सड़क पर एक बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि, कई लोग घायल हैं। इनमें से 3 घायलों को सैंज सीएचसी भेजा गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है और राहत बचाव कार्य जारी है। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और ग्रामीणों ने भी मदद करते हुए घायलों को संभाला।

ये भी पढ़ें:- Corona Updates: देश में फिर बढ़े कोरोना के एक्टिव केस, आज सामने आए 16,135 नए संक्रमित, 24 की मौत

सड़क पर गिरा था मलबा, साइड से निकालने पर हादसा
जानकारी में सामने आया है ये हादसा सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे के करीब तब हुआ जब सड़क पर मलबा गिरा होने के चलते बस का ड्राइवर उसे साइड में से निकालने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान बस सड़क से खाई में जा गिरी। गिरते ही बस पूरी तरह से तहस-नहस हो गई। खबरों के अनुसार बस में 20 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: शक्ति परीक्षण से पहले उद्धव खेमे को एक और झटका, जानें अब क्या हुआ?

पीएम मोदी ने जताया दुख, सीएम ने की 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा
कुल्लू बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। पीएम ने कहा कि हिमाचल के कुल्लू में बहुत ही बड़ा हादसा हुआ है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उम्मीद है कि जल्द ही हादसे के घायल ठीक होंगे। वहीं दूसरी आरे, सीएम जयराम ठाकुर ने इस हादसे पर दुख जताते हुए हादसे की न्यायायिक जांच के आदेश हैं। इसी के साथ मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा और घायलों को 15-15 हजार रुपये मदद देने की घोषणा की है। 

Must Read: ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर पहला टनल ब्रेकथ्रू, नरकोटा व खांखरा के बीच सुरंग तैयार

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :